49,500 रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite वाला Samsung Galaxy S25 Edge 5G

Samsung Galaxy S25 Edge खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी के इस स्लिम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में लॉन्च के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। फोन को भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जबकि इसका 512GB मॉडल 1,21,999 में आया था। वहीं, अब Amazon और Flipkart सहित रिटेल आउटलेट्स पर इसे पर 49,500 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। हालांकि ऑफर सिमित समय के लिए है और प्राइस में कभी भी बदलाव संभव है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Amazon पर Galaxy S25 Edge की प्राइस
Amazon पर Samsung Galaxy S25 Edge का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज 60,497 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। इसकी लॉन्च कीमत 1,09,999 रुपये थी। इस हिसाब से फोन की कीमत में 49,502 रुपये कम है। यानी ग्राहक लॉन्च कीमत के मुकाबले करीब 45 प्रतिशत कम कीमत में इस डिवाइस को खरीद सकते हैं। हालांकि Amazon पर फिलहाल 512GB वैरियंट लिस्ट नहीं है।
Flipkart पर Galaxy S25 Edge की प्राइस
Flipkart पर भी Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यहां फोन का 12GB RAM +256GB स्टोरेज 69,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज 81,999 रुपये में मिल रहा है।
लॉन्च के समय 512GB मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपये थी। इस हिसाब से Flipkart पर 512GB मॉडल भी 40,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं, 256GB मॉडल की लॉन्च कीमत के मुकाबले 40,000 कम है।
इस तरह अगर दोनों साइट्स की मौजूदा कीमतों को देखें तो Amazon पर 256GB मॉडल सबसे कम कीमत में मिल रहा है, जबकि ज्यादा स्टोरेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए Flipkart पर 512GB मॉडल अच्छा विकल्प होगा।
Samsung Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy S25 Edge की सबसे बड़ी खासियत इसका 5.8mm स्लिम और हल्का डिजाइन है। फोन में 6.6 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X display दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट देता है।
परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy S25 Edge फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। फोन Android 15 पर One UI के साथ आता है। साथ ही Samsung लंबे सॉफ्टवेयर और सुरक्षा अपडेट देता है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S25 Edge में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का ultrawide camera मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा लगा है।
Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन 25W wired charging सपोर्ट करता है। बैटरी क्षमता इस फोन के स्लिम डिजाइन को देखते हुए रखी गई है, लेकिन अगर आपकी पसंद बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग है तो इस कीमत पर बाजार में दूसरे विकल्प ज्यादा बेहतर हो सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह डील आपके काम आएगी। लेटेस्ट टेक न्यूज पढ़ने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।