
Samsung इस साल नया Galaxy S26 सीरीज फैन एडिशन डिवाइस लॉन्च कर सकता है। यह Samsung Galaxy S26 FE नाम से आ सकता है। जिसे अक्टूबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन के केस रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। जिससे इसके डिजाइन और संभावित कलर ऑप्शंस की झलक देखने को मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक एक थर्ड-पार्टी एक्सेसरी मेकर ने Galaxy S26 FE के प्रोटेक्टिव केस लिस्ट किए हैं। इन रेंडर्स में फोन का डिजाइन इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 जैसा लग रहा है। माना जा रहा है कि Samsung अपने 2026 डिजाइन लैंग्वेज को FE मॉडल में भी जारी रख सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे वर्टिकली लगाए गए हैं। कैमरा सेंसर टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर बने रेज्ड कैमरा मॉड्यूल के अंदर दिखाई देते हैं, जबकि LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के बाहर दिया गया है। फ्रंट की बात करें तो Galaxy S26 FE में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसे Dynamic AMOLED 2X पैनल बताया जा रहा है। स्क्रीन के टॉप सेंटर पर पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE के बेजल Galaxy S25 FE के मुकाबले समान या थोड़ा पतले हो सकते हैं। फोन में फ्लैट साइड्स दी गई हैं और पावर बटन व वॉल्यूम रॉकर राइट साइड पर दिख रहे हैं।
कुछ केस रेंडर्स में मैग्नेटिक चार्जिंग रिंग्स भी दिखाई दी हैं। इससे लगता है कि Samsung Galaxy S26 FE में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जो मैग्नेटिक एक्सेसरीज के साथ काम कर सकता है। हालांकि फिलहाल इस फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेंडर्स के आधार पर Galaxy S26 FE को Violet, Black, Grey और White कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE इससे पहले GSMA IMEI डेटाबेस, Geekbench और Samsung के इंटरनल टेस्ट सर्वर पर भी देखा जा चुका है। बताया जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
आगामी Samsung Galaxy S26 FE उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है जो फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज जैसा प्रीमियम डिजाइन और अनुभव चाहते हैं, लेकिन कीमत कम देना चाहते हैं। मार्केट में Galaxy S26 FE का मुकाबला Apple, OnePlus और Xiaomi जैसे प्रीमियम स्मार्टफोंस से हो सकता है।
यदि आप Samsung का फ्लैगशिप अनुभव कम कीमत में चाहते हैं, तो Galaxy S26 FE अच्छा विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













