Samsung Galaxy S26 Ultra के ऑफिशियल पोस्टर के साथ रेंडर्स आए सामने, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/samsung-galaxy-s26-ultra-official-poster-renders-leak-details.jpg

Samsung का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लगातार चर्चा में है। लेटेस्ट लीक और रेंडर्स से इसके डिजाइन और हार्डवेयर से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जिसे एंड्राइड हेडलाइंस ने शेयर किया है। इसके साथ ही टिप्स्टर Evan Blass ने Samsung Galaxy S26 Ultra की प्रमोशनल इमेज पोस्ट की है। आइए, आगे आपको इस साल के आगामी प्रीमियम फोन की डिटेल्स देते हैं।

डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में फ्लैट लुक मिल सकता है। फोन के चारों तरफ स्लिम और यूनिफॉर्म बेजल्स दिख रहे हैं। सामने की तरफ सेंटर में होल-पंच कैमरा नजर आता है, जबकि फ्रेम फ्लैट होने के बावजूद इसके कोने हल्के राउंडेड रखे गए हैं। जिससे फोन का ओवरऑल प्रोफाइल पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा क्लीन और बैलेंस्ड लग सकता है। रेंडर्स में फोन Cobalt Violet और Black कलर ऑप्शन में नजर आया है।

कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव सामने आया है। आप इमेज में देख सकते हैं कि Samsung Galaxy S26 Ultra में अलग-अलग उभरे हुए कैमरा लेंस की जगह यूनिफाइड कैमरा आइलैंड है, जो टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में है। हालांकि कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बाहर निकला हुआ है, लेकिन इसका लुक ज्यादा स्ट्रक्चर्ड और रिफाइंड लग सकता है। रेंडर्स में S Pen भी साफ नजर आ रहा है। वहीं, लॉन्च के वक्त और भी कलर ऑप्शन आने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अब तक आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ रन कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। जिसे कम से कम 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra फोन की मोटाई करीब 7.9mm बताई जा रही है और वजन लगभग 214 ग्राम हो सकता है। बैटरी के तौर पर इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो वायरलेस पावर शेयरिंग को भी सपोर्ट कर सकती है।

Galaxy S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर, 10MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह सेटअप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस दे सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो आगामी Samsung Galaxy S26 Ultra को Galaxy S26 और Galaxy S26+ के साथ 25 फरवरी को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जा सकता है।

आगामी Samsung Galaxy S26 Ultra उन यूजर्स के लिए बेस्ट हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, टॉप-लेवल कैमरा क्वालिटी और S Pen सपोर्ट के साथ फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं। इसका मुकाबला मार्केट में iPhone 17 Pro Max, आगामी Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, पावरफुल कैमरा और S Pen सपोर्ट हो तो Galaxy S26 Ultra बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी कोई अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।