Samsung Galaxy S27 आया सामने! इस फ्लैगशिप फोन में मिलेगी तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस एआई फीचर्स

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज जल्द ही मार्केट में एंट्री लेने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इसे पर्दे के पीछे ही रखा गया है लेकिन उम्मीद है कि जुलाई या अगस्त में इसे टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। सीरीज के Samsung Galaxy S27 5G फोन से जुड़ी नई डिटेल अब सामने आ रही है जिसमें इस अपकमिंग सैमसंग फोन को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। बड़ी बात है कि इस लिस्टिंग में पहली बार ‘सैमसंग गैलेक्सी एस27’ का नाम सामने आया है।

Samsung Galaxy S27 5G को जीएसएमए डाटाबेस में लिस्ट किया गया है जिसकी जानकारी हमें स्मार्टप्रिक्स वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। यह अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को GSMA database में SM-S952U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में हालांकि मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन बड़ी बात यह है कि यहां फोन के नाम की खुलासा हो गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन की और भी डिटेल्स देखने को​ मिलेगी।

Samsung Galaxy S27 स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी एस27 सैमसंग का फ्लैगशिप फोन होगा। चर्चा है कि इसे कुछ मार्केट्स में क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है और कुछ बाजारों में Samsung Exynos 2700 चिपसेट पर उतारा जा सकता हैं। ये दोेनों मोबाइल सीपीयू पावरफुल प्रोसेसिंग और हैवी गेमिंग को आसानी से हैंडल करने के लिए बनाए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S27 50MP कैमरा वाला फोन बनकर आ सकता है जिसमें 3x Optical Zoom वाला टेलीफोटो लेंस भी शामिल किया जा सकता है। चर्चा है कि यह कॉम्पैक्ट मोबाइल होगा जिसे 6.3-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग सैमसंग फोन में 4300mAh के लेकर 4700mAh तक की बैटरी दिए जाने के लीक सामने आए हैं।

Samsung Galaxy S26 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एस26 12GB RAM वाला 5जी फोन है जो 256GB और 512GB स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था। इस मोबाइल का स्टार्टिंग लॉन्च प्राइस 87,999 रुपये था जो अभी विभिन्न शॉपिंग साइट्स पर इससे कम रेट पर बिक रहा है। यह मोबाइल Exynos 2600 प्रोसेसर पर काम करता है जो 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए इसमें LPDDR5X RAM दी गई है।

Samsung Galaxy S26 में 6.3-इंच की फुलएचडी+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग फोन 4300एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करते है जिसमें Galaxy AI भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 10 मेगापिक्सल 3x Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। गैलेक्सी एस26 में IP68 रेटिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here