Samsung Galaxy S27 का डिजाइन लीक, देखें नया कलर और लुक

Samsung Galaxy S27 सीरीज को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी इस बार फ्लैगशिप लाइनअप में तीन की जगह चार मॉडल पेश कर सकती हैं। जिनमें Galaxy S27 Ultra, Galaxy S27 Pro, Galaxy S27+ और Galaxy S27 शामिल हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले बेस मॉडल Samsung Galaxy S27 के कथित CAD रेंडर्स लीक हुए हैं। जिसमें डिजाइन सामने आया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy S27 डिजाइन रेंडर्स लीक
Android Headlines ने Samsung Galaxy S27 के कथित CAD रेंडर्स शेयर किए हैं। लीक रेंडर्स के अनुसार, Galaxy S27 में पीछे की तरफ पिल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। यह कैमरा मॉड्यूल LED फ्लैश के साथ दिखाई देता है। इसका डिजाइन Galaxy S26 जैसा लग रहा है। फोन में फ्लैट रियर पैनल होने की उम्मीद है। जिसके ऊपरी बाएं कोने में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
बैक पैनल पर Samsung की ब्रांडिंग नीचे की ओर सेंटर में दिखाई देती है। आगामी Samsung Galaxy S27 फोन पर सपाट मिड-फ़्रेम देखने को मिल सकता है। दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S27 के निचले हिस्से में USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। इसके दोनों तरफ स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिख रहा है। वहीं, फ्रंट में फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में सेंटर में पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। स्क्रीन के चारों तरफ बेजल पतले दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा लीक रेंडर्स में Galaxy S27 को Lavender कलर में दिखाया गया है। यह कंपनी की ओर से नया ऑप्शन हो सकता है।
Samsung Galaxy S27 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy S27 में एक बार फिर 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डायमेंशन करीब 149.75 x 71.88 x 7.25mm रहने की उम्मीद है, यानी यह मौजूदा Galaxy S26 के लगभग समान आकार का हो सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy S27 में Exynos 2700 चिपसेट मिलने की संभावना है। फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का बेस वैरियंट मिलने की उम्मीद है।
कैमरा की बात करें तो Galaxy S27 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung अपने ISOCELL सेंसर की जगह Sony का नया मेन कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। अगर यह बदलाव होता है, तो यह बेस Galaxy S सीरीज मॉडल के कैमरा सेटअप में पांच साल से ज्यादा समय बाद बड़ा बदलाव होगा।
बैटरी के मामले में Galaxy S27 में करीब 4,900mAh की बैटरी मिल सकती है, जो Galaxy S26 की तुलना में लगभग 14 फीसदी ज्यादा साइज वाली हो सकती है। हालांकि, ये सभी स्पेसिफिकेशंस अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है। यदि आप इस फोन को लेने की सोच रहे हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।