सैमसंग गैलेक्सी एस9 की जानकारी हुई लीक, बेहद ही ताकतवर होगा यह फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/06/Samsung-Galaxy-S9.jpg

जैसा कि मालूम है हर साल सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज में नए फोन लॉन्च करता है। इस साल कंपनी ने गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लॉन्च किया था। वहीं नए साल में गैलेक्सी एस9 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हाल में ही फोर्ब्स द्वारा यह खबर दी गई थी कि कंपनी इस बार एस9 के तीन मॉडल लॉन्च करने वाली है। गैलेक्सी एस9 के साथ प्लस और मिनी मॉडल उपलब्ध होगा। वहीं आज इस फोन से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर देखा गया है।

खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी इस फोन को खास फीचर्स से लैस करने वाली है। फोन में ​हीट पाइप आॅप्शन होगा। हालांकि इस फीचर के उपयोग के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है लेकिन वहां कुछ और स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। गीकबेंच पर उपलब्ध सैमसंग गैलेक्सीएस9 का मॉडल नंबर एसएम—जी960 है। वहीं एसएम-जी965 के साथ एस9 प्लस को लिस्ट किया गया है। ये फोन सिंगल कोर पर 2,680 तक स्कोर करने में सफल हरे जबकि मल्टीकोर में 7,787 तक स्कोर पाने में सफल हुए।

जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस9 को कंपनी एक्सनोस 9810 चिपसेट पर पेश कर सकती है। वहीं फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि गैलेक्सी एस और नोट सीरीज को कंपनी दो चिपसेट पर पेश करती है। ऐसे में आशा है कि दूसरा मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 पर हो। इसके साथ ही फोन एंडरॉयड के नए आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर उपलब्ध होंगे।

हालांकि फोन के लेकर फिलहाल बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन लिस्ट किया गया मॉडल 4जीबी रैम वाला है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 का प्रदर्शन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में किया जा सकता है।