डुअल कैमरा और इस अलग डिजाइन के साथ आएगा Google Pixel 4, कंपनी ने किया कंफर्म

Join Us icon

सर्च इंजन दिग्गज गूगल की Pixel सीरीज़ के नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन Pixel 4 को लेकर भी काफी समय से लीक्स सामने आ रहे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में Pixel 4 की लुक, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं। वहीं, अब खुद गूगल ने पिक्सल 4 की तस्वीर जारी कर अटकलों पर विराम लगा दिया है।

दरअसल, गूगल के ऑफिशियल अकाउंट @madebygoogle की ओर से एक ट्विट किया गया है। इस ट्विट में कंपनी ने Pixel 4 की तस्वीर शेयर की है, जिसमें फोन का बैक पैनल दिखाई दे रहा है। इससे यह बात साफ हो गई है कि पिक्सल 4 डिवाइस पिछले हिस्से में एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। अब तक इस तरह के सेटअप वाला कोई दूसरा पिक्सल स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध नहीं है। फिलहाल बाजार में उपलब्ध सभी पिक्सल मॉडल्स में सिंगल कैमरा सेंसर लगे हैं। इसे भी पढ़ें: डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरे साथ लीक हुआ Google Pixel 4, फोन होगा Samsung Galaxy S10+ से भी ज्यादा ताकतवर

वहीं, फोन के रियर पर नीचे की ओर गूगल की ब्रानडिंग दी गई है। हालांकि, फोन के रियर पैनल को इस ट्विट में नहीं दिखाया गया है। लेकिन, रियर पैनल पर किसी प्रकार को कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिखाई दिया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें या तो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा या सामने की तरफ 3डी फेस अनलॉक मॉड्युल होगा या दोनों ही होगा। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 3 XL पर मिल रही 28,000 रुपए की छूट, जानें कैसे उठाएंं इस डील का फायदा

वहीं, अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन के निचले हिस्से में दो एक्सटर्नल स्पीकर्स होंगे, जिनके बीच में यूएसबी-सी पोर्ट लगा होगा। वहीं, Google टेक बाजार में एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q पेश कर चुकी है। गूगल अपने Pixel डिवाईसेज़ को लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस से ही लैस कर मार्केट में उतारती है। ऐसे में कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने आगामी स्मार्टफोन Pixel 4 में भी एंडरॉयड का यह सबसे नया और एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here