7,040mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy Tab S6 Lite आ रहा है इंडिया, यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Samsung भारतीय टेक बाजार में काफी एक्टिव नज़र आ रही है। पिछले एक सप्ताह के अंदर यह कंपनी इंडियन मार्केट में Galaxy M01, Galaxy M11 और Galaxy A31 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब सैमसंग ने घोषणा की है कि कंपनी भारतीय बाजार में जल्द ही अपना पावरफुल टैबलेट डिवाईस Samsung Galaxy Tab S6 Lite भी लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये इस टैबलेट के लॉन्च की जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

Samsung इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया है कि कंपनी इंडियन मार्केट में अपना टैबलेट पोर्टफोलियो भी बढ़ाने वाली है। सैमसंग ने हालांकि लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि कंपनी का आने वाला प्रोडक्ट Galaxy Tab S6 Lite होगा। इस ट्वीट में सैमसंग ने #ChangeTheWayYouNote और #TabRedefined का यूज़ किया है। बता दें कि यह टैबलेट अप्रैल महीने में इंडो​नेशिया में लॉन्च किया जा चुका है, जिससे इस डिवाईस की समस्त स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही विदित है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट को 2000 × 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.4-इंच की टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट डिवाईस को Oxford Gray, Agora Blue और Chiffon Pink कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह डिवाईस एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो सैमसंग वनयूआई पर काम करता है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M01 और Realme Narzo 10A के बीच है टक्कर, भारतीय यूजर किस फोन को करेंगे पसंद ?

इंडोनेशिया में Samsung Galaxy Tab S6 Lite को Wi-Fi और LTE दो मॉडल्स में लॉन्च किया गया है। यह डिवाईस 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी स्टोरेज व 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध है। दोनों ही वेरिएंट्स में इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस टैब में रियर पर सिंगल कैमरा दिया गया है, जिसमें 8MP का सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 5MP का फ्रंट कैमरा है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite to launch in india soon with 7040 mah battery specs sale offer

Samsung Galaxy Tab S6 Lite इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट में 3.5mm हैडफोन जैक और S Pen है। वहीं, Galaxy Tab S6 Lite एंडरॉयड 10 के साथ One UI 2.0 पर कार्य करता है। इस टैबलेट डिवाईस में 7,040mAh की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसान 12 घंटे तक इंटरनेट ब्राउजिंग टाइम, 13 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और एक बार चार्ज करने पर 149 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक देती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here