
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने कुछ समय पहले ही इंडिया में अपनी सबसे खास Samsung Galaxy Tab S7 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy Tab S7 और Samsung Galaxy Tab S7+ को भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं, आज कंपनी ने जानकारी दी कि इस सीरीज के Galaxy Tab S7+ की भारत में सभी यूनिट्स बिक गई हैं। बता दें कि सैमसंग ने 26 अगस्त से भारत में इसकी प्री बुकिंग शुरू हुई थी। सैमसंग ने बताया कि गैलेक्सी टैब S7 और गैलेक्सी टैब S7 + के लिए कंपनी को रिकॉर्ड प्री-रजिस्ट्रेशन मिला है।
कंपनी के मुताबिक, गैलेक्सी टैब S7 प्लस तो ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। इसका स्टॉक जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी उपलब्धता को लेकर किसी डेट की जानकारी नहीं दी।
सैमसंग गैलेक्सी टैब S7 के स्पेसिफिकेशन औऱ फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस में 11-इंच के डब्ल्यूक्यूएक्सजीए (2,560×1,600 पिक्सल) एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट 274ppi पिक्सल डेंसिटी है। टैबलेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ SoC पर काम करता है। फ़ोटोग्राफी लिए सैमसंग गैलेक्सी टैब S7 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। कैमरा सेटअप को एलईडी फ्लैश के साथ जोड़ा गया है और यह ऑटोफोकस समर्थन के साथ आता है। इसके अलावा, फ्रंट में अपर्चर f/2.0 के साथ 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 5 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल फोन Galaxy A42 5G
वहीं, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 7 एक बेहतर एस पेन दिया गया है। यह एयर जेस्चर को सपोर्ट करता है और इसका उपयोग टैबलेट पर नोट्स या ड्राइंग स्केच लिखने के लिए किया जा सकता है। सैमसंग ने 4जी (वैकल्पिक), वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट प्रदान किया है। गैलेक्सी टैब S7 के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। टैबलेट को एक मिनी डेस्कटॉप जैसा फील देने के लिए इसमें एक वायरलेस डेक्स सपोर्ट भी है। इसके अलावा इस टैब में पावर बैकअप के लिए 7,040mAh की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी टैब S7 प्लस के स्पेसिफिकेशन औऱ फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी टैब S7 से अलग सैमसंग गैलेक्सी टैब S7+ में 12.4-इंच WQXGA (2,800×1,752 पिक्सल) सुपर AMOLED डिसप्ले 120Hz रिफ्रेट और 287ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। वहीं, टैबलेट में स्नैपड्रैगन 865+ SoC है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी टैब S7 + में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो गैलेक्सी टैब S7 में था। इसके अलावा टैब में फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। इसे भी पढ़ें: भारत में बदल रही Samsung की सूरत, जानें क्यूं बन रही यह कंपनी खास
सैमसंग ने इस टैब में एयर जेस्चर और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस स्टाइलस इंटीग्रेशन के साथ एस पेन सपोर्ट दिया है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी विकल्पों में 5 जी और 4 जी (वैकल्पिक) के साथ-साथ वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर शामिल हैं। टैबलेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
सैमसंग गैलेक्सी टैब S7 + 10,090mAh की बैटरी है, जिसे चार घंटे तक के वीडियो प्लेबैक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। टैबलेट 45W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, हालांकि इसमें बॉक्स में 15W का चार्जर है।
कीमत
यह टैब तीन कलर ऑप्शन- मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिग ब्रॉन्ज और मिस्टिक सिल्वर में आते हैं। गैलेक्सी टैब S7 के वाई-फाई वेरिंट की कीमत 55999 रुपए और LTE वेरियंट की कीमत 63999 रुपए हैं। वहीं, गैलेक्सी टैब S7+ सिर्फ LTE वेरियंट में ही आता है, जिसकी कीमत 79999 रुपए है।
























