
Samsung के जुलाई में अपने अफवाहों वाले Unpacked इवेंट में नए फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की उम्मीद है। इस लाइनअप में Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 शामिल हो सकते हैं। हमने अब तक इन आने वाले फोल्डेबल डिवाइस के बारे में काफी कुछ सुना है और अब Galaxy Z Flip 7 को BIS पर स्पॉट किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि यह फोल्डेबल फोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। जिसकी कीमत करीब ₹1.1 लाख होने की उम्मीद है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 7 बीआईएस डिटेल्स
- 91mobiles द्वारा देखी गई BIS लिस्टिंग से पता चलता है कि Samsung Galaxy Z Flip 7 का मॉडल नंबर SM-F766B है।
- हालांकि यह Samsung के अगले फोल्डेबल के लिए एक दिलचस्प अपडेट है, लेकिन यह सर्टिफिकेशन फोन के हार्डवेयर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देता है।
- बता दें कि BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) एक नियामक संस्था है जो विभिन्न प्रोडक्ट के लिए मानक लागू करती है। भारत में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लॉन्च करने से पहले उसका BIS सर्टिफिकेशन अनिवार्य होता है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?
Samsung Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Flip 6 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह नया फोल्डेबल फोन बड़े कवर डिस्प्ले के साथ आएगा, जो एज-टू-एज डिजाइन पेश करेगा। संदर्भ के लिए बता दें कि Galaxy Z Flip 6 में 3.6-इंच का सेकेंडरी स्क्रीन दिया गया था।
- प्रोसेसर: Samsung Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 चिपसेट होने की अफवाह है। यह पिछले मॉडल्स के मुकाबले एक बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि पहले के फोल्डेबल्स में Qualcomm Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था।
- ऑपरेटिंग सिस्टम (OS): यह फोल्डेबल फोन One UI 8 कस्टम स्किन के साथ आने वाला ब्रांड का पहला डिवाइस हो सकता है, जो बॉक्स से ही प्री-इंस्टॉल होगा।
- बैटरी और फास्ट चार्जिंग: Galaxy Z Flip 7 में 4,174mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। जैसा कि पिछले मॉडल्स में था। हालांकि फास्ट चार्जिंग स्पीड में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बैटरी की क्षमता को थोड़ा बढ़ाया गया है (Flip 6 में 4,000mAh थी)।
- कीमत: Galaxy Z Flip 7 की कीमत भी लगभग Flip 6 के बराबर होने की संभावना है, जो भारत में ₹1,09,999 में लॉन्च हुआ था।
क्या आपको Galaxy Z Flip 7 का इतंजार करना चाहिए?
Samsung Galaxy Z Flip 7 एक प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस के रूप में आएगा, जो क्लैमशेल डिज़ाइन के साथ लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि इसमें पिछली पीढ़ी के मॉडल्स की तुलना में बड़ा कवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा, हार्डवेयर में भी कई अन्य महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकते हैं। अगर आप एक फोल्डेबल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy Z Flip 7 का इंतजार करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है, खासकर जब आप पहले से ही Samsung के इकोसिस्टम का हिस्सा हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 7 के जुलाई की शुरुआत में यानी 4 जुलाई को न्यूयॉर्क में लॉन्च होने की उम्मीद है।










