
Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 ने हाल ही में चीन के 3C डेटाबेस में जगह बनाई है। वहीं, अब Galaxy Z Flip 7 FE को भी सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है। कई रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि कंपनी नेक्स्ट-जेनरेशन क्लैमशेल फ्लिप फोन का Fan Edition मॉडल तैयार कर रही है। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस के आने में देरी हो सकती है और FE व स्टैंडर्ड मॉडल्स में प्रोसेसर को बदला जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE चार्जिंग स्पीड (3C लिस्टिंग)
- Samsung Galaxy Z Flip 7 FE को 3C सर्टिफिकेशन पर SM-F7610 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, जो चीन के बाजार के लिए है।
- यह उस मॉडल नंबर के अनुरूप है, जिसे Samsung के OTA सर्वर पर देखा गया था, यानी SM-F761B (EUX), जहां ‘B’ यूरोपीय वैरियंट का संकेत देता है।
- सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में बताया गया है कि इस डिवाइस का EP-TA800 चार्जर के साथ टेस्ट किया गया था।
- यह अधिकतम 25W आउटपुट प्रदान करता है, जो पुष्टि करता है कि Galaxy Z Flip 7 FE इस चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा।
- डेटाबेस से 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट का भी पता चलता है और डिवाइस बॉक्स में बंडल चार्जर के बिना शिप होगा।
- 3C के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 FE में जेड फोल्ड 7 और जेड फ्लिप 7 जैसी ही चार्जिंग स्पीड होगी।
- हालांकि, स्पष्ट अंतर यह है कि FE मॉडल एक किफायती फोल्डेबल पेशकश होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:
- पिछली रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Samsung इस साल के Galaxy Z Flip 7 मॉडल्स में Snapdragon की जगह Exynos चिपसेट का इस्तेमाल कर सकता है।
- हालांकि, हालिया अपडेट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई ब्रांड स्टैंडर्ड वैरियंट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट बरकरार रख सकता है।
- Galaxy Z Flip 7 FE में पहले अफवाहों में बताए गए Exynos 2400e की बजाय Exynos 2500 SoC दिया जा सकता है। पहले उम्मीद थी कि Exynos 2500 को Galaxy S25 सीरीज में इस्तेमाल किया जाएगा।
- ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी की फाउंड्री 3nm चिपसेट के उत्पादन में चुनौतियों का सामना कर रही है, जिस वजह से यह बदलाव किया गया है।
- रिपोर्ट यह भी बताती है कि Galaxy Z Flip 7 FE की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है और यह Z Fold 7 और Z Flip 7 (जो इस साल जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है) के कई महीनों बाद बाजार में आ सकता है।
याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 की शुरुआती कीमत क्रमश: 1,09,999 रुपये और 1,64,999 रुपये थी।