Samsung Galaxy Z Flip 8 3C पर लिस्ट, लॉन्च से पहले बैटरी और कैमरा डिटेल्स लीक

Samsung ने फरवरी में अपनी Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की है। वहीं, अब फोल्डेबल स्मार्टफोंस जल्द आ सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, अगली फोल्डेबल सीरीज में Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8 आ सकते हैं। इनमें से फ्लिप मॉडल 3सी साइट पर दिखा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
आगामी Samsung डिवाइस को चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है। यह डिटेल्स 91mobiles के जरिए सामने आई है। यह फोन SM-F7760 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। जो Samsung Galaxy Z Flip 8 नाम से आ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल आए Samsung Galaxy Z Flip 7 का मॉडल नंबर SM-F766 था, जिससे इस नए मॉडल की पहचान का अंदाजा लगाया जा रहा है।
3C लिस्टिंग में Samsung Galaxy Z Flip 8 के स्पेसिफिकेशंस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे 5G स्मार्टफोन के रूप में दिखाया गया है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy Z Flip 8 में बैटरी के मामले में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें डुअल बैटरी सेटअप मिलने की बात कही जा रही है, जिसकी कुल क्षमता करीब 4,174mAh हो सकती है, जिसे मार्केटिंग में 4,300mAh के तौर पर पेश किया जा सकता है।
कैमरा में भी ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। लीक के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 8 फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। यानी कैमरा सेटअप लगभग Samsung Galaxy Z Flip 7 जैसा ही रह सकता है।
परफॉरमेंस के मामले में अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 के साथ आ सकता है, जिससे इसकी परफॉरमेंस पूर्व मॉडल के मुकाबले बेहतर हो सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Samsung Galaxy Z Flip 8 को जुलाई 2026 के आसपास पेश किया जा सकता है। यदि आप इस समय तक रुक सकते हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। वहीं, फोन के विकल्प देख रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Flip 7 या Motorola Razr 60 Ultra भी ले सकते हैं।
आगामी Samsung Galaxy Z Flip 8 स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है। जो प्रीमियम डिजाइन, कॉम्पैक्ट फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर और फ्लैगशिप परफॉरमेंस चाहते हैं। मार्केट में इसका मुकाबला संभावित तौर पर Motorola और Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफोंस से हो सकता है। हम आपको और जानकारी मिलने पर नए पोस्ट में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।