भारत में शुरू हुआ Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 का प्री-रिजर्वेशन, मिलेंगे 5,999 रुपये के फायदे

Join Us icon
Highlights

  • Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 सीरीज की प्री-रिजर्वेशन भारत में शुरू हो चुकी है।
  • ग्राहक ₹1,999 की टोकन राशि देकर इन फोल्डेबल स्मार्टफोंस को प्री-रिजर्व कर सकते हैं।
  • प्री-रिजर्वेशन करने वाले ग्राहकों को ₹5,999 तक के बेनिफिट्स मिलेंगे और साथ ही उन्हें जल्दी डिलीवरी का विकल्प भी दिया जाएगा।

Samsung ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उसका अगला ‘Galaxy Unpacked’ लॉन्च इवेंट 9 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसी इवेंट में कंपनी अपने नेक्स्ट-जेन फोल्डेबल स्मार्टफोंस Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और संभवतः Galaxy Z Flip 7 FE के साथ एक नया ट्राई-फोल्डेबल डिवाइस और स्मार्टवॉचेस व TWS ईयरफोंस जैसे अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है। इसी कड़ी में ब्रांड ने भारत में प्री-रिजर्वेशन विंडो खोल दी है, ताकि इच्छुक ग्राहक लॉन्च से पहले ही अपने डिवाइस को बुक कर सकें। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 प्री-रिजर्वेशन

  • Samsung की वेबसाइट पर प्री-रिजर्वेशन पेज पर फोल्डेबल्स, स्मार्टवॉचेस और TWS ईयरबड्स के स्केच दिखाई दे रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये डिवाइस Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7, Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic, और नए TWS ईयरबड्स हो सकते हैं।
  • ग्राहक इन प्रोडक्ट्स को ₹1,999 की रिफंडेबल टोकन अमाउंट देकर प्री-रिजर्व कर सकते हैं। यह बुकिंग Samsung की वेबसाइट, Samsung स्टोर्स, और देशभर के रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से की जा सकती है।

Pre-reservation-benefit

  • यह प्री-रिजर्वेशन अमाउंट ₹1,999 आगामी Galaxy डिवाइसेज की खरीदारी करते समय कुल कीमत में समायोजित कर दिया जाएगा।
  • वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहकों को ₹5,999 तक के सुनिश्चित लाभ (ई-स्टोर वाउचर के रूप में), रोमांचक एक्सेसरी कॉम्बो ऑफर्स और जल्दी डिलीवरी का लाभ मिलेगा।
  • ₹5,999 का यह लाभ तभी प्राप्त किया जा सकेगा जब ग्राहक मुख्य उत्पाद (जैसे Galaxy Z Fold 7 या Galaxy Z Flip 7) को कार्ट में जोड़ेंगे और चेकआउट के समय ई-स्टोर वाउचर को लागू करेंगे।

Samsung Galaxy Z Fold 7, Flip 7 के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

Samsung Galaxy Z Fold 7 को अब तक का “सबसे पतला और सबसे हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन” बताया जा रहा है। वहीं, Galaxy Z Flip 7 के डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है और यह लगभग पिछले मॉडल जैसा ही डिजाइन बरकरार रखेगा। यहां इसके हार्डवेयर से जुड़ी अब तक की जानकारी दी गई है।

  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया जाएगा। यह इसके पिछले वर्जन में मौजूद Snapdragon 8 Gen 3 से एक बड़ा अपग्रेड है और इसमें 44 प्रतिशत तक CPU प्रदर्शन में बढ़ोतरी, 44 प्रतिशत बेहतर पावर एफिशिएंसी और कुल मिलाकर 27 प्रतिशत पावर सेविंग का वादा किया गया है।
  • Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 SoC दिया जा सकता है। यह पहली बार होगा जब किसी Galaxy Z Fold फोन में Snapdragon SoC की बजाय Exynos चिपसेट देखने को मिलेगा।
  • Galaxy Z Fold 7 में 200MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है, जो इसके पिछले वर्जन के 50MP लेंस से एक बड़ा अपग्रेड है। हालांकि, कैमरा से जुड़ी बाकी जानकारियां फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं।
  • Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7, दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 कस्टम स्किन पर काम कर सकते हैं।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,272mAh की बैटरी हो सकती है (जो कि Z Fold 6 की 4,400mAh बैटरी से कम है), जबकि Galaxy Z Flip 7 में 4,174mAh की बैटरी हो सकती है (जो Z Flip 6 की 4,000mAh बैटरी से ज्यादा है)। इन फोंस में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 7 SE, Galaxy Z Flip 7 का एक सस्ता विकल्प हो सकता है और इसमें Exynos 2400e प्रोसेसर के साथ 8GB RAM दी जा सकती है।
  • इसमें पीछे की तरफ डुअल 12MP कैमरा और सामने की तरफ 10MP का लेंस हो सकता है। इस फोन में 3,700mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

कीमत की बात करें तो एक इटालियन वेबसाइट NieuweMobiel के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 का 256GB वेरिएंट €2,227.71 (लगभग ₹2,22,000) में लॉन्च हो सकता है। वहीं, Galaxy Z Flip 7 की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,43,000 हो सकती है। इससे जुड़ी और जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।


Samsung Galaxy Z Fold7 Price
Rs. 174,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here