Samsung Galaxy Z Fold 7, Flip 7 की कीमत पूर्व मॉडल जैसी ही होने का अनुमान, जानें डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 को 1,64,999 रुपये और फ्लिप 6 को 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
  • इस साल दोनों आगामी फोल्डेबल की शुरुआती कीमत एक जैसी हो सकती हैं।
  • सैमसंग द्वारा किफायती Galaxy Z Flip FE भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

सैमसंग का 2025 फोल्डेबल लाइनअप इस साल के अंत में शुरू होगा। ये Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 होंगे। हम आने वाले फोल्डेबल के बारे में काफी कुछ सुन रहे हैं और अब एक लीक में पता चला है कि उनकी कीमत कितनी हो सकती है। इस लीक के अनुसार, गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 की कीमत उनके पूर्व मॉडल्स के समान ही रखी जा सकती है।

गैलेक्सी जेड फोल्ड 7, गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 की कीमत (लीक)

टिपस्टर पांडा फ्लैश प्रो के अनुसार Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की कीमत पिछले मॉडल जितनी ही होगी। कहा जा रहा है कि ज्यादातर बाजारों में यही कीमत होगी, जिसमें भारत भी शामिल हो सकता है। इसका मतलब है कि Galaxy Z Fold 7 की कीमत भारत में 1,64,999 रुपये और Galaxy Z Flip 7 की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू हो सकती है। यह Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की लॉन्च कीमत पर आधारित है।

हम कीमत में कमी नहीं देख सकते हैं फिर भी यह अच्छी खबर है कि सैमसंग के फोल्डेबल पहले से ज्यादा महंगे नहीं हो रहे हैं। इस साल ‘Galaxy Z Flip FE’ मॉडल भी लॉन्च होने की अफवाह है, जो फ्लैगशिप का ज्यादा किफायती विकल्प होगा।

Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • चिपसेट: Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 में कथित तौर पर सैमसंग का Exynos 2500 चिपसेट होगा, जिसे गैलेक्सी S25 सीरीज में डेब्यू करने की उम्मीद थी।
  • गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 डिस्प्ले:अफवाहों के अनुसार दोनों फोल्डेबल में बड़ा डिस्प्ले होगा। Galaxy Z फोल्ड 7 में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 SE के डिस्प्ले साइज की सुविधा मिल सकती है। जो 8 इंच की इंटरनल स्क्रीन और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आ सकता है।
  • गैलेक्सी Z फ्लिप 6 डिस्प्ले: गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में गैलेक्सी Z फ्लिप 6 के 6.7 इंच डिस्प्ले की तुलना में 6.85 इंच की बड़ी मुख्य स्क्रीन मिल सकती है। फ्लिप 6 के 3.4 इंच के कवर डिस्प्ले की तुलना में इसमें 4 इंच की कवर स्क्रीन भी हो सकती है।
  • थिकनेस: दोनों फोल्डेबल को 10 प्रतिशत पतला होने की भी बात कही गई है।

गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 के लॉन्च इवेंट में अभी भी कई महीने बाकी हैं। सैमसंग आमतौर पर जुलाई-अगस्त के आसपास अपना दूसरा अनपैक्ड इवेंट आयोजित करता है। गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 का भारत में लॉन्च भी एक साथ होने की उम्मीद है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here