Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज में मिलेगा कम क्रीज वाला डिस्प्ले, कंपनी ने पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/samsung-galaxy-z-fold-8-crease-less-display-flex-titanium-technology.jpg

Samsung ने अपनी अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च से पहले नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि आने वाले Galaxy Fold स्मार्टफोंस में नई Flex Titanium डिस्प्ले आर्किटेक्चर मिलेगा। जिसकी मदद से स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज (Crease) को काफी हद तक कम करना और डिस्प्ले की मजबूती बढ़ेगी। बता दें कि Samsung 22 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में अपने नए फोल्डेबल फोंस लॉन्च करेगा। जिनमें Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra शामिल होने की उम्मीद है। आइए, आगे नई तकनीक और अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Flex Titanium टेक्नोलॉजी क्या है?

Samsung के अनुसार, नई Flex Titanium तकनीक OLED डिस्प्ले के नीचे दो नए टाइटेनियम-आधारित लेयर का उपयोग करती है। इनमें एक Titanium Alloy Film और दूसरी Titanium Support Plate शामिल है। कंपनी का दावा है कि Titanium Alloy Film सामान्य पॉलिमर फिल्म की तुलना में करीब 20 गुना अधिक मजबूत है। जबकि इसकी मोटाई इंसानी बाल की मोटाई से भी 30 प्रतिशत कम है। इससे डिस्प्ले पर दबाव कम पड़ता है और बार-बार फोल्ड करने के बाद भी क्रीज कम दिखाई देती है।

Samsung का कहना है कि नई Titanium Support Plate डिस्प्ले और उसके सपोर्ट स्ट्रक्चर के बीच मौजूद एयर गैप को कम करती है। इससे स्क्रीन ओपन में ज्यादा समान सपोर्ट प्राप्त करती है और बार-बार फोल्ड होने पर भी मजबूती बनी रहती है। कंपनी ने इसके साथ नई ऑर्गेनिक डिस्प्ले मटेरियल और हाई-रिजॉल्यूशन पैनल का भी इस्तेमाल किया है, जिससे बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ पावर कंजम्प्शन भी कम होगा।

फोल्ड लाइफ को लेकर अभी नहीं मिली है जानकारी 

Samsung ने नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का खुलासा कर दिया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया कि नए मॉडल कितनी बार फोल्ड किए जा सकेंगे। पिछले Galaxy Z Fold 7 को 5 लाख फोल्ड तक की रेटिंग मिली थी। ऐसे में देखना होगा कि नई Titanium टेक्नोलॉजी इस आंकड़े को आगे ले जाती है या नहीं।

लॉन्च से पहले सामने आए कई अपग्रेड

लीक्स के मुताबिक Galaxy Z Fold 8 सीरीज में केवल नया डिस्प्ले नहीं, बल्कि बड़ी बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 20W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। साथ ही पहले से ज्यादा कीमत होने का अनुमान है। हालांकि इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि 22 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में ही होगी।

फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत हमेशा स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज रहती है। अगर Samsung की Flex Titanium तकनीक रियल उपयोग में भी क्रीज को लगभग गायब करने में सफल रहती है, तो Galaxy Z Fold 8 सीरीज कंपनी के अब तक के सबसे प्रीमियम और बेहतर फोल्डेबल फोंस माने जा सकते हैं। जिसकी वजह से Honor, OPPO और Vivo को कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि देखना होगा लॉन्च के बाद ग्राहकों का रिस्पॉन्स कैसा रहता है। हम आपको लॉन्च पर यानी 22 जुलाई को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।