Samsung Galaxy Z Fold 8 कल हो रहा है लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Join Us icon

Samsung कल यानी 22 जुलाई को Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आयोजित कर रहा है। इस बार यह लंदन में होगा। जहां नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के साथ कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। पिछले कुछ महीनों से Galaxy Z Fold 8, Ultra और Galaxy Z Flip 8 को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। वहीं, अब आखिरकार कंपनी इन डिवाइस से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा देगी। यही नहीं नई Galaxy Watch सीरीज और AI आधारित XR ग्लासेस भी इस इवेंट में आने की बात सामने आई है। यदि आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आगे पूरी डिटेल्स दी गई हैं।

Samsung Galaxy Unpacked 2026 कहां देखें लाइव

Samsung का Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 22 जुलाई को लंदन में आयोजित होगा। भारतीय समय के अनुसार यह शाम 6:30 बजे शुरू होगा। दुनियाभर के यूजर्स इस इवेंट को घर बैठे लाइव देख सकेंगे। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपनी आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com और Samsung के आधिकारिक YouTube चैनल पर करेगी। इवेंट शुरू होते ही दर्शक सभी लॉन्च की घोषणा रियल टाइम में देख पाएंगे।

लाइव लिंक: 

Galaxy Z Fold 8 सीरीज और Z Flip 8 होगा लॉन्च

इस बार Samsung अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Galaxy Z Flip 8, Galaxy Z Fold 8 और पहली बार Galaxy Z Fold 8 Ultra को पेश कर सकती है। क्योंकि लॉन्च से पहले सामने आई जानकारियों में इन मॉडलों की चर्चा हो रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इनके नाम या फीचर्स की पुष्टि नहीं की है।

Galaxy Z Fold 8 स्पेसिफिकेशंस संभावित

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X फोल्डेबल डिस्प्ले और 5.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR5X RAM, 1TB तक स्टोरेज और Android 16 आधारित One UI 9 मिलने की बात सामने आई है।

फोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 10MP सेल्फी कैमरे और 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 4,800mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड, 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare सपोर्ट मिलने की संभावना है।

नई Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 भी हो सकती हैं लॉन्च

स्मार्टफोन के अलावा Samsung नई स्मार्टवॉच लाइनअप भी पेश कर सकता है। माना जा रहा है कि Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 इस इवेंट का हिस्सा हो सकती हैं। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों वॉच में डिस्प्ले पहले जैसा रह सकता है, लेकिन इनमें नया Qualcomm Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ बैटरी क्षमता में भी सुधार किए जाने की उम्मीद है, जिससे पहले के मुकाबले बेहतर बैकअप मिल सकता है।

फोंस और वॉच के अलावा Galaxy Unpacked 2026 में Samsung अपने Android XR Glasses की पहली झलक भी दिखा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्ट ग्लासेस Google Gemini AI के साथ काम करेंगे और इनमें लगे कैमरे आसपास के वातावरण को पहचानने, वीडियो रिकॉर्ड करने और AI आधारित कॉन्टेक्स्टुअल जानकारी देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि अभी कंफर्म नहीं है कि कंपनी इन्हें लॉन्च करेगी या सिर्फ दर्शाएगी।

यदि आप प्रीमियम फोल्ड या फ्लिप फोन लेने की सोच रहे हैं तो कल के इवेंट को जरूर देख सकते हैं। हम आपको कल लॉन्च पर भी इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here