Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra के रेंडर्स लीक, दिखा नया डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-wide-fold-design-leak.jpg

Samsung अगले महीने होने वाले Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च कर सकता है। उम्मीद है इस बार लाइनअप में दो मॉडल हो सकते हैं। जिन्हें Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra नाम से लाया जा सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले इन फोल्डेबल फोंस का कथित डिजाइन और रियल लाइफ इमेज ऑनलाइन लीक हो गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 रेंडर्स लीक

टिप्स्टर Ice Universe ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट के जरिए Samsung Galaxy Z Fold 8 की कथित रियल लाइफ इमेज शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक यह Samsung का पहला wide-folding स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि फोन को camouflage skin या एंटी लीक प्रोटेक्टिव केस से कवर किया गया है। जिससे इसका असली डिजाइन न दिखे, लेकिन तस्वीर में कुछ अहम डिटेल्स सामने आ गई हैं। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है, जो पिल शेप कैमरा मॉड्यूल के अंदर मौजूद है। कैमरा यूनिट के नीचे LED फ्लैश भी नजर आता है।

A Korean netizen recently spotted a Samsung employee dining at a restaurant while using what appears to be the upcoming Samsung Galaxy Z Fold8 Wide(It has now been renamed the Galaxy Z Fold8.)
The device was covered by Samsung’s internal anti-leak protective case, a special… pic.twitter.com/jdF9Tt3lcH

— Ice Universe (@UniverseIce) May 31, 2026

लीक में Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra के कथित रेंडर्स भी सामने आए हैं। दोनों स्मार्टफोन ब्लू कलर शेड में दिखाई दिए हैं। wide-folding मॉडल में वही कैमरा डिजाइन देखने को मिलता है, जो रियल लाइफ इमेज में नजर आया है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरे पिल शेप कैमरा आइलैंड में फिट नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों फोल्डेबल फोन के कवर डिस्प्ले पर सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।

This is your first time seeing the difference between the Galaxy Z Fold8 Ultra narrow-screen version and the Z Fold8 wide-screen version up close.
One is tall and slim, the other short and stout. Which one do you choose? ​​​(dummy) pic.twitter.com/fVoc9fSMLl

— Ice Universe (@UniverseIce) May 31, 2026

Samsung बदल सकता है फोन का नाम

हाल ही में आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung अपनी अगली फोल्डेबल लाइनअप की ब्रांडिंग में बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, wide-फोल्डिंग मॉडल को Galaxy Z Fold 8 नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जबकि मौजूदा स्टैंडर्ड मॉडल Galaxy Z Fold 8 Ultra के नाम से आ सकता है। जबकि पूर्व में माना जा रहा था कि ये स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 Wide और Galaxy Z Fold 8 नाम से लॉन्च हो सकते हैं।

अगले महीने हो सकता है लॉन्च

Samsung ने फिलहाल Galaxy Z Fold 8 सीरीज की लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स से लगता है कि कंपनी जुलाई 2026 के Galaxy Unpacked इवेंट में इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस को पेश कर सकती है। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।