Samsung Galaxy Z Fold Wide, Fold 8 और Flip 8 लॉन्च से पहले लीक, सामने आया नया डिजाइन

Join Us icon

Samsung अपनी अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। क्योंकि कंपनी के तीन नए फोल्डेबल डिवाइस चीन की CMIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं। माना जा रहा है कि इनमें Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और नया Galaxy Z Fold Wide मॉडल शामिल हो सकता है। इसके साथ ही आगामी वाइड फोल्ड फोन की जानकारी सोशल मीडिया पर भी सामने आई है। जिसमें डिजाइन दिखाया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

CMIIT सर्टिफिकेशन में सामने आए तीन मॉडल

रिपोर्ट के मुताबिक SM-F7760 मॉडल नंबर वाला डिवाइस Samsung Galaxy Z Flip 8 हो सकता है। जबकि SM-F9670 मॉडल नंबर को Galaxy Z Fold 8 से जोड़ा जा रहा है। वहीं, तीसरा मॉडल नंबर SM-F7910 सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसे कथित तौर पर Galaxy Z Fold Wide कहा गया है। कंपनी ने अब तक इन डिवाइस के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले कई लीक्स और रिपोर्ट्स में इन मॉडल्स की जानकारी सामने आई है।

डिजाइन लीक

Galaxy Z Fold Wide को लेकर नया बताया गया है कि इसमें 7.6 इंच की इनर फोल्डिंग स्क्रीन मिल सकती है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 4:3 हो सकता है। मौजूदा Galaxy Fold सीरीज की तुलना में यह डिजाइन ज्यादा चौड़ा और कम लंबा दिखाई दे सकता है।

बताया जा रहा है कि यह बदलाव फोन को छोटे टैबलेट जैसा अनुभव दे सकता है। इससे वीडियो देखने, टाइपिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। कई यूजर्स लंबे समय से Galaxy Fold सीरीज के संकरे डिजाइन की आलोचना करते रहे हैं, ऐसे में Wide मॉडल ज्यादा प्रैक्टिकल साबित हो सकता है।

टिपस्टर Sonny Dickson ने Samsung के आने वाले फोल्डेबल्स की डमी यूनिट्स शेयर की हैं। यह Galaxy Z Fold Ultra, Galaxy Z Flip 8 और Wide Fold की मानी जा रही हैं। डमी यूनिट्स से देखकर लगता है कि Wide Fold मॉडल पहले के Fold फोंस की तुलना में ज्यादा चौड़ा और छोटा हो सकता है। इसके अलावा फोन काफी पतला भी दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोल्ड होने पर करीब 9.8mm और अनफोल्ड होने पर लगभग 4.3mm पतला हो सकता है।

कैमरा और बैटरी डिटेल्स

Galaxy Z Fold Wide में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। डमी यूनिट्स में फोन के पीछे pill-shaped कैमरा मॉड्यूल दिखाई दिया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 4,800mAh बैटरी मिल सकती है, जो फोल्डेबल स्मार्टफोन के हिसाब से सामान्य मानी जाती है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra नाम से भी आ सकता है नया मॉडल

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Samsung इस बार अपनी Fold सीरीज की ब्रांडिंग में बदलाव कर सकता है। माना जा रहा है कि Galaxy Z Fold Wide को Galaxy Z Fold 8 नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जबकि मौजूदा Fold लाइनअप के असली सक्सेसर को Galaxy Z Fold 8 Ultra नाम दिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो Samsung का फोल्डेबल पोर्टफोलियो पहले से अलग हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस को जुलाई में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि इस बार यह इवेंट लंदन में आयोजित किया जा सकता है।

यदि आप नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung के जुलाई लॉन्च इवेंट का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इन फोंस से जुड़ा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here