
सैमसंग के नए फोल्डेबल इंडिया में लॉन्च हो गए हैं। आज Galaxy Unpacked 2026 के मंच से कंपनी ने तीन नए डिवाइस भारतीय बाजार में उतारे हैं जिनमें Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Z Filp8 शामिल हैं। ये तीनों ही एडवांस डिजाइन, एआई फीचर्स और हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस प्रीमियम फोन हैं जिन्होंने फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली है। इन नए सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोंस का इंडिया प्राइस, ऑफर्स और सेल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोंस की कीमत
| RAM + Storage | Galaxy Z Fold8 | Galaxy Z Fold8 Ultra | Galaxy Z Flip8 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹1,79,999 | ₹1,99,999 | ₹1,24,999 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | ₹1,99,999 | ₹2,19,999 | ₹1,44,999 |
| 16GB RAM + 1TB Storage | ₹2,39,999 | ₹2,59,999 | – |
Samsung Galaxy Z Fold 8 प्राइस और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 का प्राइस 1,79,999 रुपये से शुरू होता है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट का रेट है जिसमें 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं 12जीबी+512जीबी मेमोरी वेरिएंट को 1,99,999 रुपये में लाया गया है। स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम + 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 2,39,999 रुपये है। मोबाइल को Graphite, Cream, Lavender और Pistachio कलर खरीदा जा सकेगा।
Galaxy Z Fold 8 की सेल इंडिया में 4 अगस्त से शुरू होगी और ऑफर के तहत कंपनी इस मोबाइल पर 9,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी देगी। वहीं पुराना मोबाइल एक्सचेंज में देने पर कंपनी पूरे 10,000 रुपये का एक्सचेंस बोनस भी देगी। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 को 30 महीने तक की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इस फोल्ड फोन के साथ Galaxy Watch9 या फिर Galaxy Watch Ultra2 परचेज करने पर 10% की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra प्राइस और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा 5जी फोन भी सीरीज के फोल्ड8 की ही तरह तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इस मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस 1,99,999 रुपये है जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। Fold 8 Ultra का 12जीबी+512जीबी वेरिएंट 2,19,999 रुपये में और 16जीबी+1टीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,59,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। फोल्ड 8 अल्ट्रा की सेल 4 अगस्त से शुरू होगी और फोन को Violet Shadow, Graphite, Cream और Green Shadow कलर में परचेज किया जा सकेगा।
Galaxy Z Fold 8 Ultra पर भी ऑफर्स की भरमार हैं जो फोल्ड8 की ही तरह मिलेंगे। इस मोबाइल को खरीदने वाले कस्टमर्स को 9,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या फिर 10,000 रुपये का एक्सचेंस बोनस प्राप्त होगा। बता दें कि कंपनी के स्पेशल लिमिटेड टाइम ऑफर में 10,000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा। यह फोल्डेबल फोन भी 30 महीने तक की No Cost EMI पर बिकेगा और मोबाइल के साथ Galaxy Watch9 और Galaxy Watch Ultra2 परचेज पर 10% का डिस्काउंट भी प्राप्त होगा।
Samsung Galaxy Z Flip 8 प्राइस और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 8 इंडिया में 1,24,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ है। यह 12जीबी रैम वाला फोल्डेबल फोन है जिसके बेस वेरिएंट में 256जीबी स्टोरेज दी गई है और टॉप वेरिएंट 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। 12जीबी+512जीबी वेरिएंट का प्राइस 1,44,999 रुपये है। फोन की सेल 4 अगस्त से शुरू होगी जिसे Pink, Graphite, Cream और Mint कलर में खरीदा जा सकेगा।
ऑफर्स की बात करें तो कंपनी Galaxy Z Flip 8 पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट लेकर आई है। वहीं इसी के साथ मर्ज करते हुए 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इन दोनों में से किसी एक छूट को ही पाया जा सकेगा। वहीं स्पेशल लिमिटेड टाइम ऑफर में 10,000 रुपये का वाउचर भी मिलेगा। नया फ्लिप फोन 30 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा जिसकी किश्त सिर्फ 4167 प्रति महीना पड़ेगी। फ्लिप 8 खरीदने वाले ग्राहकों को Galaxy Watch9 और Galaxy Watch Ultra2 पर 10% की छूट भी मिलेगी।















