Samsung का जलवा बरकरार, बना भारत का नंबर वन स्मार्टवॉच ब्रांड

Join Us icon

इंडियन स्मार्ट वॉच मार्केट में यूज़र्स सैमसंग काफी पसंद कर रहे हैं। इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (IDC) की रिपोर्ट की माने तो भारत में दूसरे क्वार्टर की समाप्ती तक जून 2021 में सैमसंग भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरी है। IDC की वर्ल्डवाइड क्वार्टली वीयरेबल डिवाइस ट्रेकर रिपोर्ट की माने तो सैमसंग के स्मार्टवॉच शिपमेंट में साल दर साल 860 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे सैमसंग भारत में नंबर वन पायदान पर पहुंच गई है।

सैमसंग अपनी Galaxy Watch Active 2 और Watch 3 Series की पॉपुलर होने से जून में खत्म हुए दूसरे क्वार्टर तक स्मार्ट वॉच मार्केट में 41.2 प्रतिशत कब्जा कर चुकी है। सैमसंग ने एक बयान जारी कर कहा कि वे काफी सालों से यूजर्स के हेल्दी और बेहतर जीवन के लिए फीचर पैक स्मार्टवॉच बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहा है। सैमसंग ने कुछ दिनों पहले ही भारत में अपनी लेटेस्ट Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch 4 Classic को लॉन्च किया है। इन दोनों वॉच की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

samsung galaxy watch 3 review in hindi

Galaxy Watch4 Series

Galaxy Watch4 और Galaxy Watch4 Classic दोनों ही स्मार्ट वॉच नए Wear OS के साथ आने वाले पहले स्मार्ट वॉच हैं। इस वीयर ओएस को सैमसंग और गूगल ने एक साथ मिलकर तैयार किया है। सैमसंग के लेटेस्ट वॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी मदद से यूजर्स घर में या फिर ऑफिस में कभी ब्लड प्रेशर मॉनीटर कर सकते हैं। इसके साथ ही Galaxy Watch4 में सैमसंग ने ग्राउंड ब्रेकिंग बायो एक्टिव सेंसर दिया है।

samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale

इस नए 3-in-1 सेंसर में सिंगल चिप में तीन पावरफुल हेल्थ सेंसर – ऑप्टिकल हार्ट रेट, इलेक्ट्रिकल हार्ट और बायोइलेक्ट्रिकल इंपेडेंस एनालिसिस सेंसर दिया है, जिसी मदद से यूजर्स अपना ब्लड प्रेशर भी नाप सकते हैं। इसके साथ ही इस वॉच से अनियमिन AFib हार्ट रेट, ऑक्सीजन में ब्लड की मात्रा भी मॉनीटर कर सकते हैं। इसके साथ ही वॉच से पहली बार यूजर्स बॉडी कॉम्पोजिशन भी कैलकूलेट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Realme के बाद Samsung ने भी बढ़ाई कीमतें, Galaxy A52 4G स्मार्टफोन हुआ महंगा

Galaxy Watch4 Series कीमत

सैमसंग की लेटेस्ट Galaxy Watch4 को भारत में 23,999 रुपये और Galaxy Watch4 Classic को 31,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab S7 FE टैबलेट का Wi-Fi वेरिएंट, जानें क्या है कीमत

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here