सैमसंग 6.7-इंच-डिसप्ले वाले नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को कर सकता है 2020 में लॉन्च

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने इसी साल अपने पहले फोल्डेबल फोन को पेश किया था। हालांकि, यह फोन अभी तक किसी भी मार्केट में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को लॉन्च करेगी, जिसके बाद यह डिवाइस आम लोगों को बेचा जाएगा।

कंपनी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाद फोल्डेबल टेक्नॉलजी पर काम जारी रखना चाहती है। सामने आई जानकारी के अनुसरा कंपनी अब एक क्लैमशेल फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार नया फोल्डेबल डिवाइस क्लैमशेल जैसे फॉर्म फैक्टर के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A90 हो सकता है गैलेक्सी R सीरीज में लॉन्च, जानें इसके बारे में

अगर बात करें डिजाइन की तो यह कंपनी के पहले सैमसंग फोल्डे स्मार्टफोन से अलग होगा। मतलब इसका डिजाइन पुराने फ्लिप फोन्स जैसा नहीं होगा। इसमें 6.7-इंच ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है, जो कि वर्टिकल फोल्ड होगी।

रिपोर्ट की माने तो कंपनी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड से कम होगी। नए डिजाइन होने के कारण फोन अनफोल्ड होने के बाद भी आसानी से पॉकेट में रखा जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: 7,070एमएएच बैटरी और 10.5-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल Galaxy Tab S5e

सामने आई जानकारी के अनुसार नए गैलेक्सी फोल्डेबल फोन में 1-इंच का एक्सटर्नल डिसप्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले की मदद से यूजर को नोटिफिकेशन तो मिल जाएगा लेकिन सभी डीटेल्स बड़ी स्क्रीन पर ही दिखेंगे। हालांकि, अभी इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं,कंपनी ने इस साल पेश किए गए Samsung Galaxy Fold के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here