Samsung Galaxy A90 हो सकता है गैलेक्सी R सीरीज में लॉन्च, जानें इसके बारे में

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung के Galaxy A90 को लेकर पिछले काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन को नई सीरीज के अंदर पेश कर सकती है। स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-A908N के साथ स्पॉट किया गया था, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि इसे Galaxy A90 नाम से पेश किया जाएगा। लेकिन, अब नई लीक के अनुसार ऐसा लग रहा है कि इसे Galaxy R सीरीज़ के अंतर्गत लॉन्च किया जाएगा।

फेमस टिप्सटर @OnLeaks ने जानकारी दी है कि सैमसंग Galaxy A90 को नए नाम के साथ नई Galaxy R-सीरीज़ के अंदर लॉन्च किया जाएगा। वहरीं, ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग अपनी नई गैलेक्सी R सीरीज़ के अंतर्गत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M40 के लिए अब नहीं करना होगा इं​तजार, ओपन सेल के​ लिए हुआ उपलब्ध

इसके अलावा Galaxy R सीरीज़ के अंदर उतारने जाने वाला एक स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, दूसरी फोन अनोखे कैमरा फीचर के साथ आएगा, लेकिन फिलहाल यह बात अभी साफ नहीं है कि इसका डिजाइन कैसा होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 10 Pro का सिलिकॉन केस हुआ लीक, ऐसा होगा कैमरा डिजाइन

जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन के इंटरनल हार्डवेयर के बारे में ज्यादा सामने नहीं आई है। वहीं, कहा जा रहा है कि कंपनी Galaxy A90 5G को भी पेश कर सकती है। इस फोन में 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here