फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ला रहा यह खास फोन, खींचने पर बड़ी होगी स्क्रीन

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को गैलेक्सी फोल्‍ड के नाम से पेश किया था। वहीं, अब सामने आ रही खबरों की माने तो कंपनी एक नए और खास तरह के स्मार्टफोन को लाने का विचार कर रही है।

फोल्ड होने वाले फोन के बाद अब कंपनी रीट्रैक्टबल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसकी स्क्रीन को खींचकर बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग ने कुछ दिनों पहले ही बाहर की ओर स्क्रीन वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन और ड्यूल फोल्डेबल जॉइंट्स वाले टैबलेट का पेटेंट फाइल किया था। वहीं, अब सैमसंग एक ऐसा स्मार्टफोन भी डेवेलप करने की कोशिश में है, जिसकी स्क्रीन को खींचकर बड़ा किया जा सकेगा।

सैमसंग के इस नए डेवलपमेंट को LetsGoDigital वेबसाइट पर देखा गया है। पेटेंट में स्क्रीन को खींचकर बढ़ाते हुए दिखाया गया है। वहीं, डिजाइन की जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार अपकमिंग स्मार्टफोन की स्क्रीन दोनों ओर से बढ़ाई जा सकेगी, जिसकी मदद से हाइब्रिड स्मार्टफोन किसी टैबलेट जैसा बन जाएगा।
screenshot-2019-07-17-at-3-28-14-pm
पेटेंट फाइल के अनुसार डिवाइस में एक पंच-होल कटआउट के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नीचे की ओर होगा। इसके अलावा डिवाइस में स्पीकर ग्रिल मिलेगी। लेकिन, इसमें 3.5एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा। इसे भी पढ़ें: सैमसंग 6.7-इंच-डिसप्ले वाले नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को कर सकता है 2020 में लॉन्च

कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी क्लैमशेल जैसे फॉर्म फैक्टर के साथ अपने फोन को पेश करने की योजना बना रही है। अगर बात करें डिजाइन की तो यह कंपनी के पहले सैमसंग फोल्डे स्मार्टफोन से अलग होगा। मतलब इसका डिजाइन पुराने फ्लिप फोन्स जैसा नहीं होगा। इसमें 6.7-इंच ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है, जो कि वर्टिकल फोल्ड होगी। इसे भी पढ़ें: 7,070एमएएच बैटरी और 10.5-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल Galaxy Tab S5e

पिछली रिपोर्ट की माने तो कंपनी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड से कम होगी। नए डिजाइन होने के कारण फोन अनफोल्ड होने के बाद भी आसानी से पॉकेट में रखा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here