
साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग तेजी से इंडियन मार्केट अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रही है। कंपनी का फोकस अफोर्डेबल फोन्स पर भी है। वहीं, कंपनी की कोशिश है कि वह कम कीमत में इंडियन मार्केट में जल्द से जल्द 5G फोन्स पेश कर दूसरी कंपनियों को कड़ी चुनौती दे। कंपनी आने वाले दिनों में भारत की टेक मार्केट में 4G और 5G दोनों वर्जन में कुल 6 फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, टिप्सटर Gadgetsdata (Debayan Roy) ने इस बारे में खुलासा किया है। टिप्सटर का दावा है कि इंडिया में Samsung Galaxy M62, Galaxy M32, Galaxy A52 5G, Galaxy F22, Galaxy F52 और Galaxy A22 को लॉन्च किया जाने वाला है।
इंडिया में लॉन्च होंगे Samsung के ये फोन
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy F22 को लेकर कहा जा रहा है कि यह Galaxy A22 का ही वर्जन होगा। वहीं, इंडियन मार्केट में लॉन्च हुए Galaxy A52 4G के बाद कंपनी इसके 5G वेरिएंट को पेश करने वाली है। इसके अलावा Galaxy M32 को लेकर अफवाह है कि यह फोन Galaxy M31 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। हाल ही में इस फोन को बीआईएस सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा Galaxy M62 को लेकर बताया जा रहा है कि यह Galaxy F62 को रिब्रांडेड वर्जन होगा जो कि फरवरी में इस साल पेश किया गया था। दूसरी ओर Galaxy F52 को अब तक TENAA और Google Play Console listing पर देखा जा चुका है। आइए आगे इन फोन के लीक फीचर्स पर एक नजर डालते हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung के ये सस्ते 5G फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च
Samsung Galaxy M62
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी एम62 की तो थाईलैंड में लॉन्च हुए इस फोन के फीचर्स की तो इसमें 2,400 x 1,080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.7-इंच की FHD + AMOLED प्लस डिस्प्ले, सेल्फी स्नैपर के लिए 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो और एक पंच-होल कटआउट है। यह Exynos 9825 SoC द्वारा संचालित है जो माली G76 MP12 GPU, 8GB रैम और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज से लैस है। फोन एंड्रॉइड 11-आधारित वनयूआई 3.1 पर चलता है और 25W फास्ट-चार्जिंग के लिए समर्थन के साथ 7,000mAh की बैटरी पैक करता है।
सैमसंग गैलेक्सी M62 में पीछे की तरफ एक क्वाड-कैमरा सिस्टम है जिसमें 64MP Sony IMX682 सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस 123-डिग्री FoV, 5MP डेप्थ सेंसर और 5MP मैक्रो लेंस शामिल है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP स्नैपर है। इसमें सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस और सैमसंग पे की सुविधा है।
Samsung Galaxy A52 5G
सैमसंग गैलेक्सी A52 5G में 90 इंच की रिफ्रेश रेट, सेल्फी स्नैपर के लिए पंच-होल डिस्प्ले, और 800nits ब्राइटनेस के साथ 6.5 इंच FHD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 750G SoC, 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। साथ ही फोन एंडरॉयड 11-आधारित OneUI 3.1 पर कार्य करता है।
इसके अलावा फोन में 25W फास्ट-चार्जिंग समर्थन के साथ एक 4,500mAh की बैटरी हो सकती है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए52 में एएफ ओआईएस के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5MP मैक्रो लेंस और 5MP डेप्थ सेंसर के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP स्नैपर है।
Samsung Galaxy F52 5G
Samsung Galaxy F52 5G को 8GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G होगा। इसके अलावा फोन को और भी कई रैम ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसे 1080 × 2009 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, बूट एंड्रॉइड 11 ओएस, 4,350mAh बैटरी और 25W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ FHD + डिस्प्ले हो सकता है। Samsung Galaxy F52 5G को 164.63mm × 76.3mm × 8.7 मिमी साइज और कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ V5.1 और GPS शामिल हैं।
Samsung Galaxy F22 और Galaxy A22
सैमसंग का अपकमिंग Galaxy F22 और Galaxy A22 दोनों लॉन्च नहीं हुए हैं। सैमसंग के इन स्मार्टफोन के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि ये कंपनी ने सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन हो सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एफ 22 और गैलेक्सी ए 22 तकनीकी रूप से एक जैसे फोन हैं जो विभिन्न मॉनीकर्स के साथ आएंगे। अपकमिंग Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 4G और 5G वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट के बारे में बताया जा रहा है कि यह मीडियाटेक के Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन के बारे इतनी ही जानकारी सामने आ पाई है।
Samsung Galaxy M32
सैमसंग गैलेक्सी एम32 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करे तो विभिन्नस लीक्स के अनुसार यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी ए32 स्मार्टफोन जैसा होगा। इस फोन में 6.4 इंच की एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होगा और सैमसंग वनयूआई 3 पर काम करेगा। वहीं फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip3 दमदार डिजाइन और शानदार लुक के साथ होगा लॉन्च, देखें तस्वीरें
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M32 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 5 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर फोन में दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी एम32 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक्स में सामने आई है। इस स्मार्टफोन में 6,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
























