
सैमसंग के अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip3 पिछले दिनों प्रोमो वीडियो सामने आने के चलते सुर्खियों में था। अब LetsGoDigital ने Giuseppe Spinelli के साथ मिल कर सैमसंग के इस अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन के 3D रेंडर तैयार किए हैं। यह डिजाइन रेंडर पिछले दिनों सामने आए Galaxy Z Flip3 के वीडियो के आधार पर बनाए गए हैं। इससे इस स्मार्टफोन का शानदार लुक देखने को मिल रहा है। सैमसंग का यह फ्लिप स्मार्टफोन का डिजाइन एक नजर में प्रीमियम फील करवाता है।
सैमसंग का अपकमिंग Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन का बैक पैनल डुअल टोन डिजाइन के साथ पेश किया जा सका है। इस फोन का टॉप पोर्शन ब्लैक कलर का है, जिसमें कंपनी ने डुअल कैमरा सिस्टम के साथ सेकेंडरी डिस्प्ले दिया है। इसके साथ फोन का दूसरो पोर्शन है जो अलग रंग में आता है। रूमर्स की माने तो अपकमिंग Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन को सैमसंग आठ अलग अलग रंगों में पेश कर सकता है, जिसमें ग्रे, व्हाइट, पर्पल, ग्रीन, ब्लैक, बैक, ब्लू और पिंक कलर शामिल हैं।
सैमसंग के Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन का बैक पैनल Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्टेड होगा। माना जा रहा है कि सैमसंग इस फोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए Armor Frame ऑफर सकता है। इसके साथ ही यह फोन स्लैश रेजिस्टेंस सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung ला रहा Galaxy F22 स्मार्टफोन, हो सकता है कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जाएगा। इसके साथ ही सेकेंडरी डिस्प्ले की बात करें तो इसका साइज 1.83 इंच है। इस बड़ी सेकेंडरी डिस्प्ले में टैक्स्ट मैसेज बिना डिवाइस ओपन किए ही पढ़ें जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab A7 Lite गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक जल्द होगा लॉन्च
मेन डिस्प्ले की बात करें तो इस इसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इस फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल सैमसंग के इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। क्लैमसेल डिजाइन वाला यह फोन 128 GB और 256 GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया जा सकता है। Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन को Galaxy Z Fold3 के साथ जुलाई या अगस्त महीने में पेश कर सकती है।
Photo Source – LetsGoDigital























