Samsung का दमदार स्मार्टफोन Galaxy Note 10 Lite हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/09/Samsung-Galaxy-Note-10-Plus-Upper.jpg

Samsung Galaxy Note 10 Lite, Galaxy S10 Lite और Galaxy A51 को लेकर कहा जा रहा है कि यह दिसंबर में लॉन्च होंगे। साउथ कोरियी की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग का नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-N770F के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। माना जा रहा है कि लिस्टिंग में स्पॉट हुआ यह फोन Galaxy Note 10 Lite है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung Galaxy Note 10 Lite की कुछ स्पेसिऱिकेशन्स भी लीक हुई हैं। 91mobiles ने हाल ही में बताया था कि कंपनी Galaxy Note 10 Lite, Galaxy S10 Lite और Galaxy A51 को दिसंबर 2019 में लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 होगा कंपनी का सबसे सस्ता क्वॉड कैमरा फोन, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

Samsung Galaxy Note 10 Lite की स्पेसिफिकेशन्स

MySmartPrice पर स्पॉट हुई गीकबेंच लिस्टिंग में डिवाइस को सिंगल-कोर स्कोर 667 और मल्टी-कोर स्कोर 2,030 मिला था। बेंचमार्क साइट में Galaxy Note 10 Lite की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। डिवाइस में Exynos 9810 चिपसेट होगा। याद दिला दें कि Exynos 9810 पिछले साल सैमसंग का फ्लैगश मोबाइल प्रोसेसर था जो कि Galaxy S9, Galaxy S9+ और Galaxy Note 9 स्मार्टफोन में था। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल डिजाइन के साथ आएगा Samsung Galaxy S11e, रेंडर्स हुए लीक

बेंचमार्क साइट में सामने आया कि गैलेक्सी नोट 10 में 6GB रैम और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। वहीं, Samsung Galaxy Note 10 Lite पिछले साल के Exynos 9810 पर पेश किया जा सकता है। Galaxy Note 10 Lite को अगले माह यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा उम्मीद है कि सैमसंग अपनी S सीरीज के अंदर Galaxy S10 Lite को स्नैपड्रैगन 855 SoC पर पेश कर सकती है। वहीं, Samsung Galaxy S10 Lite में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.69-इंच डिसप्ले और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।