Shah Rukh Khan ने की बड़ी तैयारी, सलमान बोले- आज की पार्टी तेरी तरफ से…

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/SRK-Plus.jpeg

इस समय बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक के अभिनेता-अभिनेत्री OTT का रुख कर चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड के किंग खास शाहरुख भी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने को तैयार है। दरअसल, SRK जल्द ही अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की प्लानिंग करने की तौयारी कर रहे हैं। इस बात की धोषणा खुद अभिनेता सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर हैंडल पर दी है। उनकी इस अनाउंसमेंट से उनके फैंस में काफी खुश दिखाई दे रही है और इसके लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है।

SRK+ OTT

बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान ने मंगलवार को अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एसआरके+’ लॉन्च करने की घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर की। इस घोषणा को करते हुए शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में।’ इस ट्वीट में शाहरुख का थम्जअप करते हुए एक फोटो भी शेयर किया है। इसे भी पढ़ें: OTT पर जल्द आने वाली है ‘The Kashmir Files’, जानें कब और कहां देख पाएंगे

शाहरुख का ये कदम उठाने से पहले ही बॉलीवुड जगत के दिग्गज अभिनेता जैसे सलमान खान भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, शाहरुख अभी तक किसी ओटीटी सीरीज व फिल्म में दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन, खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि SRK भी जल्द ओटीटी पर दिखाई देंगे। इसके अलावा शाहरुख खान जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे, इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। हाल ही में इस फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख का फर्स्ट लुक सामने आया था। इसे भी पढ़ें: OTT पर रिलीज हुई इन फिल्मों और वेब सीरीज के बीच मचा बड़ा घमासान, जानें कहां देख सकेंगे
लेटेस्ट वीडियो

फैन्स में खुशी की लहर

वहीं, नया ओटीटी प्लेटफॉर्म आने की खबर से फैन्स भी कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं, ‘कोई पिक्चर तो निकालो मियां भाई।’ तो वहीं एक फैन ने लिखा है, ‘किंग खान अब ओटीटी पर भी राज करेगा।’ एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘कुछ नहीं तूफान आने वाला है।’ वहीं, शाहरुख के आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। उनके बाद से ही एक्टर के फैंस उन्हें बिग स्क्रीन्स पर दिखाई नहीं दिए हैं।