South Movie Soorarai Pottru को मिले 5 नेशनल अवॉर्ड, प्राइम वीडियो पर देख लें अभी

साउथ की फिल्में इस समय हर जगह छाई हुईं हैं। South Hindi Dubeed Movie के बड़े पर्दे के साथ ही ओटीटी पर रिलीज होने से आज South Cinema के प्रति हिंदी भाषी दर्शकों को झुकाव ज्यादा दिखाई दे रही हैं। वहीं, इन्हीं साउथ फिल्मों में से एक South India Movie ने सिर्फ दर्शकों के दिलों पर ही नहीं बल्कि 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में अपनी जगह बनाई और एक या दो नहीं बल्कि 5 National Film Award अपने नाम किए। अगर आपके मन में भी इस फिल्म को देखने की इच्छा जाग रही है तो आपको जानकर खुशी होगी कि यह फिल्म ओटीटी पर हिंदी भाषा में भी देखने के लिए मौजूद हैं। तो आइये हम आपको फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक के साथ इस बात के बारे में बताते हैं कि इसे OTT पर कौनसे प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
5 नेशनल अवॉर्ड किए अपने नाम
South के Superstar Surya की फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ (South Movie Soorarai Pottru) को सबसे ज्यादा पांच नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। इस महीने आयोजित हुए नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘सोरारई पोटरु’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड, (सूर्या) बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड (अपर्णा बालामुरली) , बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) अवॉर्ड मिला है। इसे भी पढ़ें: ये हैं OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
Soorarai Pottru की कहानी
Soorarai Pottru Story फिल्म में नेदुमारन राजंगम नाम के शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स अपने सपने को पूरा करने के लिए कितनी मेहनत करता है। कहा जाता है कि फिल्म की कहानी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ की लाइफ से इंस्पायर्ड है।
Soorarai Pottru स्टार कास्ट
सूर्या (Actor Suriya) की इस फिल्म को Sudha Kongara ने डायरेक्ट किया है। वहीं, उन्होंने ही फिल्म को लिखा भी है। इसके अलावा इस मूवी में सूर्या और अपर्णा बालामुरली के अलावा परेश रावल अहम भूमिका में हैं। साथ ही मोहन बाबू, उर्वशी और करुणा सपोर्टिंग रोल में हैं।
Soorarai Pottru Hindi Remake पर हो रहा काम
आपको जानकार खुशी होगी कि इस फिल्म का हिंदी रीमेक पर काम चल रहा है। इसमें सूर्या का किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। वहीं, फिल्म में उनके साथ राधिका मदान नजर आएंगी। हाल ही में अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की थी। इसे भी पढ़ें: Delhi Crime 2 का टीजर जारी, इस दिन यहां रिलीज होगी ये क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज
इस ओटीटी पर देखें ये फिल्म
आपको बता दें कि ‘सोरारई पोटरु’ फिल्म नवंबर 2020 में रिलीज हुई थी। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। लेकिन यह फिल्म मलयालम और कन्नड़ भाषा में है। हालांकि, हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म को हिंदी में भी ‘उड़ान’ नाम से अप्रैल 2021 में रिलीज किया गया जो कि Prime Video पर उसी साल 4 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इसके लिए आपको प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। इसके अलावा फिल्म को 79 रुपये में रेंट पर लेकर भी देखा ज सकता है।