अरे वहा! कबाड़़ से बनाई गजब की Electric Bike, किसी ने की छेड़छाड़ तो बज उठेगा अलार्म

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड को देखते हुए आज के समय में कई नई व पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर व इलेक्ट्रिक बाइक पेश कर रही हैँ। लेकिन, इस बीच एक छात्र ने बिना किसी खास इंतजाम के सिर्फ कबाड़ से Electric Bike बनाकर अनोखा कारनामा कर दिखाया है। यह कारनाम कर दिखाने वाले छात्र का नाम अपूर्व सिंह है जो कि झारखंड के बोकारो की बारी कोआपरेटिव कालोनी के रहता है और कोलकाता से बीसीए कर रहा है। अपूर्व ने जुगाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक बनाई और इसी से सफर करता है। आइए आगे आपको इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में और जानकारी देते हैँ।
रेंज और टॉप स्पीड
न्यूज 18 की खबर के अनुसार अपूर्व अपनी बाइक पर चलता हुआ सभी से यह कहता है, न शोर न आवाज, प्रदूषण भी नहीं। पेट्रोल का भी झंझट खत्म। वहीं, एक बार बैटरी चार्ज करने पर दो सवारियों के साथ इस ई-बाइक से 80 किमी तक का सफर किया जा सकता है। साथ ही इस बाइक को बनाने में 45 हजार रुपए का खर्च आया है। साथ ही इसकी टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है।
ऐसे आया ई-बाइक बनाने का आइडिया
कोरोना के कारण कालेज बंद थे और अपूर्व अपने घर पर आनलाइन क्लास लेकर पढ़ाई कर रहा था। अपूर्व ने अपने खाली समय में Youtube से इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की जानकारी हासिल की और इसकी बारीकियां समझा। साथ ही अपूर्व ने अपने बड़े भाई विशाल की मदद ली जो कि बेंगलुरु की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। बस इसके बाद इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में लग गया।
कबाड़ी से लिया बाइक बनाने का सामान
अपूर्व ने अपनी महनत और लगने से सिर्फ छह महीने में इस ई-बाइक को तैयार कर लिया। आपको जानकारी हैरानी होगी कि अपूर्व ने इस ई-बाइक को बनाने कि लिए नई नहीं बल्कि पूरानी चीजों का इस्तेमाल किया। है। जैसे कि अपूर्व ने अपनी ई-बाइक लिए मोटर, बैटरी, पहिए, टायर, और दूसरे सामान का इंतजाम आसपास के गैराज और कबाड़ी वालों का रूख किया।
बाइक खूबियां
इस ई-बाइक को बनाने वाले अपूर्व का कहना है कि जो इलेक्ट्रिक बाइक मैंने बनाई है इसी क्षमता की बाइक बाजार में लगभग एक लाख रुपए की कीमत में बिक रही हैं। इस ई-बाइक में 48 वोल्ट व 1000 वाट की दो बैटरी लगाई गई है। साथ ही बाइक में आगे चलने के साथ रिवर्स करने के लिए भी ऑप्शन दिया गया है, जिसके लिए बस एक बटन दबाना होगा।
लेटेस्ट वीडियो
चोरी करने की कोशिश तो बज उठेगा अलार्म
इस बाइक की सबसे खास बात यह भी है कि बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए इसमें एक अलार्म फिट किया गया है। अगर बाइक को कहीं खड़ा करते समय इस डिवाइस को एक्टिव कर दिया जाता है तो बाइक के साथ छेड़छाड़ करने पर यह अलार्म तेज आवाज में बज उठेगा।