
टेक्नो कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन कैमोन आई स्काई 3 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन को 8,599 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था जो आईफोन 10 जैसी नॉच पर बना है। वहीं आज फिर अपने स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाते हुए टेक्नो की एक ओर से एक और नया फोन कैमोन आई4 भी लॉन्च कर दिया गया है। टेक्नो कैमोन आई4 वॉटरड्रॉप नॉच पर बना एक लो बजट फोन है जो तीन रैम वेरिएंट में बाजार में आया है। इस फोन को 9,599 रुपये की शुरूआती कीमत पर आनलाईन व आफलाईन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
टेक्नो कैमोन आई4
कैमोन आई4 के रूप में टेक्नो ने कंपनी का वॉटरड्रॉप नॉच वाला फोन पेश किया है। फोन की लुक और डिजाईन की बात करें तो इस फोन के फ्रंट पैनल पर बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से में ‘वी’ शेप वाली नॉच मौजूद है। कंपनी ने इसे डॉट नॉच का नाम दिया है। कैमोन आई4 को यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है तथा फोन दोनों साईड पैनल से कर्व्ड है। वहीं डिसप्ले से नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है।
फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। कैमोन आई4 के बैक पैनल पर ही बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया गया है तथा नीचे की ओर टेक्नो की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसी तरह नीचले पैनल पर स्पीकर, 3.5एमएम जैक तथा यूएसबी पोर्ट मौजूद है।
टेक्नो कैमोन आई4 स्पेसिफिकेशन्स
कैमोन आई4 को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डॉट नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। टेक्नो ने अपने नए फोन को हाईओएस आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया है जिसने 3 रैम वेरिएंट्स में बाजार में कदम रखा है। टेक्नो कैमोन आई4 के ये वेरिएंट्स अलग-अलग चिपसेट पर काम करते है। यह भी पढ़ें : 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ 3जीबी रैम और 13-एमपी सेल्फी कैमरे वाला ज़ोलो इरा 5एक्स
टेक्नो कैमोन आई4 का सबसे छोटा वेरिएंट 2जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। वहीं फोन के दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम दी गई है। ये दोनों ही वेरिएंट 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करते हैं। इसी तरह कैमोन आई4 के सबसे बड़े वेरिएंट को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम व 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर काम करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो कैमोन आई4 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसिंग सेंसर और 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए कैमोन आई4 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : बदलने वाला है आपका व्हाट्सएप, जल्द जुड़ेंगे ये पांच मजेदार फीचर्स
टेक्नो कैमोन आई4 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए कैमोन आई4 में रॉकेट चार्जिंग फीचर वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमोन आई4 को मीडनाईट ब्लैक, एक्वा ब्लू, शेपेंन गोल्ड और नेबुला ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।
टेक्नो कैमोन आई4 कीमत
2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी = 9,599 रुपये
3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी = 10,599 रुपये
4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी = 11,999 रुपये




















