टेक्नो ने लॉन्च किए दो नए फोन, 3जीबी रैम के साथ ही डुअल कैमरा, शुरूआती कीमत 6699 रुपये

Join Us icon

टेक कंपनी टेक्नो ने इंडियन मार्केट में अपनी स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाते हुए आज एक साथ दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। टेक्नो की ओर से कैमोन आईऐस 2 और आईऐस 2एक्स बाजार में उतारे गए हैं। इस दोनों ही स्मार्टफोन्स ने लो बजट सेग्मेंट में एंट्री ली है। कम कीमत पर टेक्नो के से स्मार्टफोन डुअल कैमरा और शानदार फीचर्स प्रदान करते हैं। टेक्नो की ओर से कैमोन आईऐस 2 को जहां 6,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं कैमोन आईऐस 2एक्स को 7,599 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। आईये नज़र डालते है इन दोनों सस्ते स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स पर:

टेक्नो कैमोन आईएस 2

टेक्नो ने अपने इस स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जिसके फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नही है। फोन में 1440 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इस फोन को हाईओएस 4.1 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के सा​थ मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है।

tecno-camon-i-2x-10

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है ​जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेक्नो का यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और सेकेंडरी वीजीए कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के​ लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

शाओमी करने वाला है बड़ा धमाका, 20 फरवरी को लॉन्च होगा मी 9 स्मार्टफोन

कैमोन आईएस 2 एक 4जी फोन है त​था इसमें एक साथ 2 सिम कार्ड के साथ 1 मैमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3050एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

tecno_camon-iace-2-and-camon-iace-2x

टेक्नो कैमोन आईएस 2एक्स

कैमोन आईएस 2एक्स को कंपनी ने आईएस 2 के समान ही डिसप्ले और कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। कैमोन आईएस 2एक्स को कंपनी ने 3जीबी रैम मैमोरी से लैस किया है। इस फोन की इंटरनल स्टोरेज भी 32जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमोन आईएस 2 में जहां सिर्फ ​फेस अनलॉक फीचर दिया गया था वहीं कैमोन आईएस 2एक्स में फेस अनलॉक के अलावा ​रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

64-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप से लैस होगा नोकिया 9, बदल जाएगी स्मार्टफोंस की दुनिया

टेक्नो कैमोन आईएस 2 को जहां मीडनाइट ब्लैक, शेंपेन गोल्ड और सिटी ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है वहीं कैमोन आईएस 2एक्स को कंपनी ने मीडनाइट ब्लैक और शेंपेन गोल्ड के साथ नेबुला ब्लैक कलर में लॉन्च किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here