Dimensity 7100 चिपसेट, 8GB RAM के साथ Tecno Camon Slim 5G Geekbench और EEC पर स्पॉट, जानें डिटेल्स

Tecno अपनी कैमरा-फोकस्ड Camon सीरीज को विस्तार दे सकता है। दरअसल इसमें आने वाला Tecno Camon Slim 5G मॉडल EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस और बेंचमार्किंग प्लेटफार्म Geekbench पर देखा गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। खास बात यह है कि कंपनी पहली बार Camon सीरीज में “Slim” ब्रांडिंग के साथ डिवाइस लेकर आ सकती है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
टेक्नो का आगामी स्मार्टफोन CN6 मॉडल नंबर के साथ EEC डेटाबेस में लिस्ट हुआ है। यहां मॉडल नंबर और नाम Tecno Camon Slim 5G सामने आया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी Tecno Pova Slim 5G को पेश कर चुकी है, जिससे लगता है कि ब्रांड और भी स्लिम और स्टाइलिश स्मार्टफोंस की रेंज ला सकती है। वहीं, Camon सीरीज आमतौर पर अपने कैमरा फीचर्स के लिए जानी जाती है, ऐसे में उम्मीद है कि इस नए मॉडल में बेहतर कैमरा लेंस मिल सकते हैं।
Geekbench लिस्टिंग से Tecno Camon Slim 5G फोन के परफॉरमेंस से जुड़े कई अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इसमें MediaTek का प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसमें चार परफॉरमेंस कोर 2.40GHz और चार एफिशिएंसी कोर 2.00GHz पर क्लॉक होंगे। साथ ही इसमें Mali-G610 MC2 GPU मिलने की बात सामने आई है। इन डिटेल्स के लगता है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट से लैस हो सकता है। जो मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है।
परफॉरमेंस स्कोर की बात करें तो Geekbench पर Tecno Camon Slim 5G डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 997 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,950 स्कोर हासिल किया है। लिस्टिंग में 8GB RAM का भी जिक्र है, जो मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर रन कर सकता है, जिससे ग्राहकों को नए फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
फिलहाल Tecno Camon Slim 5G डिवाइस के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Camon सीरीज को देखते हुए इसमें कैमरा क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जा सकता है। साथ ही “Slim” ब्रांडिंग से यह भी उम्मीद है कि फोन पतला और हल्का हो सकता है, जो प्रीमियम फील दे सकता है।
आगामी Tecno Camon Slim 5G उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ अच्छा कैमरा और परफॉरमेंस चाहते हैं। इसे Redmi Note series, Realme Narzo series और iQOO Z series के फोंस से टक्कर मिल सकती है। हालांकि असल मुकाबला तो और फीचर्स सामने आने के बाद ही समझ आ पाएगा।
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें अच्छा कैमरा, स्लिम डिजाइन और डेली यूज के लिए बढ़िया परफॉरमेंस मिले, तो Tecno Camon Slim 5G सही साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसके अपडेट मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।