Tecno Spark Go 3 Pro की भारतीय लॉन्च डेट, IP69 रेटिंग और 5100mAh बैटरी लीक

Join Us icon

Tecno जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च कर सकता है। पूर्व में यह सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा चुका है। जिससे इसके जल्द बाजार में आने की उम्मीद है। वहीं, अब टिप्स्टर Gadgetsdata ने फोन की भारत में लॉन्च डेट और कुछ अहम जानकारी शेयर की है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च डेट लीक

टिप्स्टर के अनुसार, आगामी Tecno Spark Go 3 Pro भारत में 28 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि Tecno की ओर से अभी नहीं हुई है। आने वाले समय में कंपनी फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है।

लीक पोस्ट में टिपस्टर ने बताया है कि Tecno Spark Go 3 Pro फोन को IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा के साथ बजट सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है।

Tecno Spark Go 3 Pro डिजाइन और अन्य डिटेल्स 

टिप्स्टर ने Tecno Spark Go 3 Pro की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें फोन Dark Red कलर में नजर आ रहा है। इसे रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फोन के रियर पैनल पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें एक कैमरा सेंसर और LED फ्लैश नजर आता है। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन मौजूदा Tecno Spark Go 3 से थोड़ा अलग लग रहा है।

Tecno Spark Go 3 Pro को पहले TUV सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग में सामने आया था कि स्मार्टफोन में 5100mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, फोन की चार्जिंग स्पीड, प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा रिजॉल्यूशन, RAM और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

टिप्स्टर ने यह भी लिखा है कि वह Tecno Spark Go 3 Pro से जुड़ी कुछ और जानकारी जल्द शेयर करेंगे। वहीं, Tecno भी स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च को लेकर आधिकारिक टीजर जारी कर सकता है।

फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, Tecno Spark Go 3 Pro में IP69 रेटिंग और 5100mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी भारत में 28 अगस्त को लॉन्चिंग होने की उम्मीद है। यदि आप इसे लेने का मन बना रहे हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here