Tecno Camon Slim की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 22 जून को होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/tecno-camon-slim-launch-date-confirmed-june-22-teaser-specs.jpg

Tecno ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Camon Slim की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। कंपनी ने नए टीजर के जरिए जानकारी दी है कि यह 22 जून को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ समय से यह डिवाइस लगातार सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स और बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर सामने आ रहा था। वहीँ, अब ब्रांड ने आखिरकार इसके आने की पुष्टि कर दी है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tecno Camon Slim टीजर

आप सोशल मीडिया टीजर में देख सकते हैं कि ब्रांड ने 3 डेज टू गो लिखा है। यानी Tecno Camon Slim 22 जून को आएगा। लॉन्च इवेंट में कंपनी इसके सभी फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर करेगी।

3 days to go. ⏳
Something slim is coming.
Something bright is about to shine.#CAMONSlim #ComingSoon pic.twitter.com/1b3L0zKLWP

— tecnomobile (@tecnomobile) June 19, 2026

Tecno द्वारा शेयर किए गए टीजर में दिखा है कि Camon Slim में पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इससे पहले सामने आई लीक इमेज में भी यही डिजाइन देखने को मिला था। कैमरा मॉड्यूल में ऊपर और नीचे दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जबकि बीच में कई LED लाइट्स मौजूद हैं।

लीक के अनुसार, फोन का बैक पैनल वाइट फिनिश के साथ भी आ सकता है। जिस पर ब्लैक ज्योमेट्रिक लाइन्स और कलरफुल ब्लॉक्स दिए जा सकते हैं। इसका डिजाइन काफी हद तक Tecno Pova Slim डिवाइस से मिलता-जुलता लग रहा है।

Tecno Camon Slim के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अब तक आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tecno Camon Slim की मोटाई केवल 6.39mm हो सकती है। जो इसे कंपनी के सबसे पतले स्मार्टफोंस में शामिल कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है। बैटरी को लेकर अलग-अलग सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर अलग जानकारी सामने आई है।

FCC लिस्टिंग के अनुसार, Tecno Camon Slim फोन में 7,000mAh (Typical) और 6,840mAh (Rated) बैटरी मिल सकती है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।हालांकि, TUV सर्टिफिकेशन में 5,800mAh और 5,430mAh बैटरी साइज का जिक्र किया गया है। माना जा रहा है कि अलग-अलग देशों के लिए कंपनी अलग बैटरी में फोन लॉन्च कर सकती है।

रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर

Carlcare Services India वेबसाइट पर Tecno Camon Slim स्मार्टफोन के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज देखे जा चुके हैं। वहीं, Google Play Console और Geekbench लिस्टिंग से लगता फोन में MediaTek Helio G200, Helio G100 या Helio G99 चिपसेट में से कोई एक दिया जा सकता है। इसके साथ Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है।

Tecno Camon Slim उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है, जो स्लिम डिजाइन, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। हालांकि, असल फीचर्स सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए आप 22 जून के लॉन्च का वेट कर सकते हैं। हम इस दिन आपको फोन का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।