
टेक ब्रांड टेक्नो ने आज अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon Slim पेश कर दिया है। यह मोबाइल ग्लोबल मंच पर उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अलग-अलग बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, कंपनी ने इस मोबाइल को बेहद ही स्लीम बॉडी डिजाइन पर पेश किया है जिसकी थिकनेस केवल 6.39mm है। नए टेक्नो मोबाइल कैमोन स्लीम के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Camon Slim डिजाइन
कैमोन स्लीम को कंपनी ने Unibody Crater डिजाइन पर पेश किया है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में AI Mood Lights लगाई गई हैं जो नोटिफिकेशन्स के हिसाब से चमकती है। इसमें 354 mini LEDs फिट की गई है जो 55 तरह के मोशन दे सकती हैं। ग्लोबल मार्केट में यह टेक्नो स्मार्टफोन New Mondrian, Prism Black, Jungle Green, Van Gogh Blue और Burgundy Red कलर में बिकेगा।
टेक्नो कैमोन स्लीम को MIL-STD-810 मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन को IP68+IP69 रेटिंग दी गई है जो इस डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही 80 डिग्री सेल्सियस तक के गर्म पानी से बचा सकती है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 30 मिनट तक 2 मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी खराब नहीं होगी। इस फोन का डायमेंशन 162.8×77.7×6.39mm है। 6.39एमएम की थिकनेस इसे प्रीमियम लुक प्रदान करती है।
Tecno Camon Slim स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो कैमोन स्लीम एंड्रॉयड आधारित HiOS 16.2 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि यह एक 4G मोबाइल सीपीयू है।
Tecno Camon Slim 4G स्मार्टफोन को कंपनी ने 8जीबी रैम पर पेश किया है। इस मोबाइल में एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत (8GB+16GB) देती है। ग्लोबल मंच पर इसे 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो, इसके लिए मोबाइल में 3205mm² stainless steel VC कूलिंग सिस्टम लगा है।
डिस्प्ले की बात करें तो टेक्नो कैमोन स्लीम 4जी फोन को 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह Curved AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन स्क्रीन rain touch फीचर से लैस है जिसके चलते डिस्प्ले पर पानी गिरने के बाद भी इसे बिना किसी परेशानी से स्मूथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए यह नया Tecno Camon Slim स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 लेंस दिया गया है जो सेकेंडरी फ्लिकर सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो कैमोन स्लीम में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन में Underwater Photography भी की जा सकती है।
Tecno Camon Slim बेशक साइज में पतला है लेकिन फिर भी पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें तगड़ी 5600mAh Battery फिट कर दी है। थिकनेस के हिसाब से इतनी एमएएच पावर वाली बैटरी दिया जाना वाकई में तारीफ के काबिल है। यह बैटरी 5 साल की हेल्थ के साथ लाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए कैमोन स्लीम को 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।













