
TECNO कंपनी ने हाल ही में सिर्फ 9,599 रुपये की कीमत पर ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Camon i4 लॉन्च किया था। यह फोन भारतीय बाजार के सबसे सस्ते तीन रियर कैमरे वाले फोंस में से एक है। वहीं अब एक बार फिर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Tecno ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया प्रोडक्ट Phantom 9 पेश कर दिया है। टेक्नो द्वारा लॉन्च यह स्मार्टफोन भारत में मौजूद सबसे सस्ते इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोंस में से एक है।
Phantom 9 को Tecno की ओर से बेजल लेस डॉट नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन Tecno Phantom 9 के साईड पैनल पर दिए गए हैं वहीं नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी पोर्ट मौजूद है।
TECNO Phantom 9
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Phantom 9 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 91.47प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। टेक्नो के इस फोन में 1080 X 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन Tecno Phantom 9 की बड़ी खूबी है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला Nokia 9 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Tecno Phantom 9 को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित हाईओएस 5.0 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हेलियो पी35 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Phantom 9 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Exclusive: इंडिया आ रहा है इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला Vivo S1, सामने आई पहली तस्वीर
Tecno Phantom 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन की डिसप्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही टेक्नो के इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। Tecno Phantom 9 को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे 17 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा।




















