
Tecno Pova 2 launched : Tecno ने बजट गेमिंग स्मार्टफोन Tecno Pova 2 को लॉन्च कर दिया है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन फिलीपीन्स में पेश किया गया है। Tecno Pova 2 स्मार्टफोन के हाइलाइटेड फ़ीचर्स की बात करें तो इसे MediaTek के चिपसेट के साथ पेश किया गया है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन को 7,000mAh की बैटरी, 128GB स्टोरेज, पंच होल डिजाइन, रेक्टेंगुलर रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। टेक्नो का यह गेमिंग स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में इंप्रेसिव स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Tecno Pova 2 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Tecno Pova 2 कीमत
Tecno Pova 2 स्मार्टफोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फिलीपीन्स में टेक्नो का यह स्मार्टफोन PHP 7,990 (करीब 12,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। टेक्नो पोवा 2 स्मार्टफोन को कंपनी ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। यह भी पढ़ें : iQOO जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन, TENAA लिस्टिंग के जरिए लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Pova 2 Launched
Tecno Pova 2 स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Pova 2 स्मार्टफोन को 6.9-इंच IPS LCD पैनल के साथ पेश किया है। डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ है। बजट सेगमेंट के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है, जिसमें सेल्फी कैमरा पंच होल कटआउट दिया गया है। Tecno Pova 2 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इस फ़ोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है। यह भी पढ़ें : Moto G40 Fusion स्मार्टफोन हुआ महंगा, जानें क्या है नई कीमत और खूबियां
Tecno Pova 2 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा शेप दिया गया है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का AI फोटोग्राफी सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
टेक्नो पोवा 2 स्मार्टफोन में कंपनी ने 7,000mAh की बैटरी दी है जो 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने साइड माउंटेड कैमरा सेंसर दिया है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित HiOS 7.6 पर रन करता है।



















