
Tecno भारत में 8 फरवरी को Tecno POVA 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह स्मार्टफोन कंपनी का भारत में पहला 5G स्मार्टफोन है। टेक्नो के अपकमिंग 5G स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज Amazon India पर लाइव हो गया है। अमेजन की लिस्टिंग से Tecno POVA 5G स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। यहां हम आपको Tecno POVA 5G स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Tecno POVA 5G की स्पेसिफिकेशन्स
Tecno POVA 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। टेक्नो का यह स्मार्टफोन पहला 5G कनेक्टिविटी वाला फोन है जिसे 11 5G बैंड सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में डुअल 5G SIM स्लॉट के साथ-साथ Wi-Fi 6 का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए फोन में Panther Gamer Engine 2.0 दिया जाएगा, जो हीट और पावर कंजमसन रेज्यूस करेगा और फ्रेम रेट लॉस को कम करेगा। इसके साथ इमेज क्वालिटी को इंप्रूव करेगा।
टेक्नो के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W चार्चिंग दी जा सकती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट यह 3 घंटे का प्लेटाइम ऑफर करता है। इसके साथ ही यह फोन 33 मिनट की चार्ज में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही यह फोन Android 11 पर आधारित HiOS 8.1 UI पर रन करता है।
टेक्नो का यह स्मार्टफ़ोन अफ़्रीकन मार्केट में लॉन्च हो चुका है। ऐसे में फ़ोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक पहले से मालूम हैं। फोन में 6.95-इंच का IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। टेक्नो का यह फोन Dimensity 900 SoC के साथ 8GB के LPDDR5 RAM और 128 GB के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 3GB का वर्चुअल रैम फीचर भी दिया गया है।
टेक्नो के इस फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैक पैनल के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस दिया गया है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का लेंस और AI कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में साइड फेसिंग फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme C35 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
Tecno Spark 5G की कीमत (संभावित)
Transsion India के CEO अरिजीत तलपात्रा ने एक इंटरव्यू में दिसंबर में बताया था कि POVA 5G स्मार्टफोन को भारत में 18,000 रुपये से 20,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़े : Tecno POP 5S बजट स्मार्टफोन 5MP डुअल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स






















