
बड़े नामों के बीच TECNO एक ऐसा ब्रांड है जो लो बजट में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन उतारता है। देश में इस ब्रांड की मौजूदगी उन यूजर्स के लिए बड़ी काम की है जो ज्यादा मूल्य वाले फोन खरीदने में सक्षम नहीं होते और लो बजट में ही अच्छे फोन की तलाश रखते हैं। एक खास सेग्मेंट को टारगेट रखने वाली टेक्नो को भी इंडियन मार्केट में काफी सराहा जा रहा है और इसी चलते TECNO ने भारत में 5 मिलियन यूजर्स का आकंड़ा छू लिया है। इस मौके पर अपने फैन्स को तोहफा देते हुए टेक्नो ने Tecno Spark 6 Air स्मार्टफोन का नया मॉडल भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि टेक्नो स्पार्क 6 एयर को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। उस वक्त यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में बाजार में उतारा गया था जो 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। Spark 6 Air को और भी एडवांस करते हुए आज कंपनी ने एक और नया वेरिएंट पेश किया है जो 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस नए वेरिएंट को 8,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
Tecno Spark 6 Air
टेक्नो स्पार्क 6 एयर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1640 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 7 इंच की बड़ी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत का है तथा डिसप्ले 480निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन Comet black और Ocean blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
Tecno Spark 6 Air को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 6.2 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो ए25 चिपसेट दिया गया है। फोन के 2 जीबी और 3 जीबी दोनों रैम वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला फोन OPPO A53
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Spark 6 Air ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Tecno Spark 6 Air एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इस तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 6 एयर में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 30 दिन यानि एक महीने का स्टेंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।














