सबसे सस्ता 48MP कैमरे वाला स्मार्टफोन 11 जून को करेगा एंट्री, इसमें होगी 6,000mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/Tecno-Spark-7t-india-launch-date.jpg

लो बजट में शानदार फीचर्स के साथ अपने फोन्स लॉन्च करने वाली कंपनी Tecno एक बार फिर इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस नए फोन को कंपनी Tecno Spark 7T के नाम से लॉन्च करेगी। वहीं, 91मोबाइल्स ने इस बात की जानकारी एक्सक्सूलिव तौर पर हाल ही में दी थी कि कंपनी इंडिया में अपने सबसे सस्ते 48एमप कैमरा वाले फोन Tecno Spark 7T को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। आइए आगे जानते हैं कब और किन फीचर्स के साथ लॉन्च होगा ये सस्ता फोन।

Tecno Spark 7T का लॉन्च

कंपनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस नए हैंडसेट को भारतीय बाजार के लॉन्च की पुष्टि की है। Tecno Spark 7T अमेज़न एक्सक्लूसिव डिवाइस होगा, क्योंकि ई-कॉमर्स दिग्गज ने लॉन्च से पहले ही स्पार्क 7T की माइक्रोसाइट को लाइव कर दी है। अमेजन पर सामने आई माइक्रोसाइट ने लॉन्च से पहले स्पार्क 7T डिजाइन का भी खुलासा किया है। आइए आगे इस आगामी हैंडसेट के बारे में अधिक जानकारी आपको देते हैं। इसे भी पढ़ें: Tecno Pova 2 launched : टेक्नो ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन Pova 2, जानें कीमत और खूबियां

Tecno Spark 7T का डिजाइन

अगर हम अमेज़न माइक्रोसाइट पर दी गई तस्वीर की ओर देखें तो हम देख सकते हैं कि Tecno Spark 7T वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा। यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। आइए आगे आपको फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

Tecno Spark 7T के स्पेसिफिकेशन

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात है, स्पार्क 7T में 6.5-इंच का डिस्प्ले HD+ 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा डिस्प्ले पैनल में 90.34% स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात और 269 पीपीआई की पिक्सेल डेंसिटी होगी। हुड के तहत, हैंडसेट एक ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित होगा। स्मार्टफोन के 4GB रैम के साथ आने की उम्मीद है, जो 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 20,000 रुपए के बजट में बेस्ट 5G फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसके अलावा स्पार्क 7T Android 11 को HiOS v7.6 UI के साथ कार्य करेगा। जैसा कि ऊपर बताया गया है, डिवाइस में डुअल-कैमरा सेटअप होगा। फोन में 48MP का प्राइमरी मुख्य कैमरा होने की पुष्टि की गई है। वहीं, डिवाइस में 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी। पीछे की तरफ, डिवाइस एक फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
कनेक्टिविटी के मामले में हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन डुअल-सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस, एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।