
टेक कंपनी टेक्नो ने कुछ समय पहले ही इंडिया में अपनी ‘स्पार्क’ सीरीज़ के तहत Tecno Spark 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो 6000mAh बैटरी और 3GB RAM के साथ आया था। इस फोन की शुरूआती कीमत 7,499 रुपये थी। वहीं आज इसी सीरीज़ में एक और प्रोडक्ट को जोड़ते हुए टेक्नो ने नया स्मार्टफोन TECNO Spark 7T भी भारत में लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल फोन 8,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है तथा Tecno Spark 7T आने वाली 15 जून से अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
TECNO Spark 7T की स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क 7टी को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.34 प्रतिशत का है तथा फोन का डायमेंशन 164.82×76.05×9.52एमएम है। Tecno Spark 7T स्मार्टफोन की स्क्रीन 269पीपीआई और 480निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : लो बजट में Nokia की एक और एंट्री, लॉन्च किया 3GB रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Nokia C20 Plus
Tecno Spark 7T को एंडरॉयड 11 आधारित हाईओएस 7.6 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। वहीं टेक्नो ने अपने फोन को इंडियन मार्केट में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करती है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो का यह फोन क्वॉड फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ AI Lens मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark 7T स्मार्टफोन डुअल फ्रंट फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट एआई फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : तो क्या Xiaomi अभी नहीं लॉन्च करेगा सस्ता 5G Phone, मनु जैन ने दिए संकेत
Tecno Spark 7T एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां टेक्नो स्पार्क 7टी में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 7टी को 6000mAh Battery के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को Jewel Blue, Nebula Orange और Magnet Black कलर में खरीदा जा सकता है।


















