
टेक कंपनी टेक्नो अपने सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर है। वहीं, कंपनी ने कुछ समय पहले Tecno Spark 7 के अपग्रेडेड वर्जन Tecno Spark 8 को लॉन्च किया था। लॉन्च के समय फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को ही पेश किया गया था, जिसकी कीमत 7,999 रुपए थी। वहीं, अब फोन के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में लाया गया है, जिसकी कीमत 9,299 रुपए है। TECNO SPARK 8 को अटलांटिक ब्लू, फिरोजा क्लैन और आइरिस पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा।
Tecno Spark 8 की स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क 8 को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन 480nits ब्राइटनेस और 269ppi पिक्सल पर इंच डेनसिटी सपोर्ट करती है। इसके अलावा Tecno Spark 8 को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो ‘गो’ वर्ज़न पर काम करता है। Android Go एडिशन होने के चलते कम रैम व स्टोरेज होने तथा हल्का प्रोसेसर दिए जाने के बावजूद यह फोन स्मूथली काम करने में सक्षम है।
यह नया टेक्नो फोन गूगल की भी ‘गो’ एप्लीकेशन्स सपोर्ट करता है जो इंटरनेट की खपत कम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Spark 8 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। क्वॉड एलईडी लाइट के साथ फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक क्यूवीजीए लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट वीडियो
Tecno Spark 8 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। टेक्नो ने अपने इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट कुछ ‘डिफरेंट’ की है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।






















