
Tecno ने नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 8C लॉन्च किया है। यह कंपनी के इस सीरीज का पांचवा स्मार्टफोन है। कंपनी ने इससे पहले सितंबर 2021 में पहला Spark 8 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके बाद टेक्नो Spark 8P, 8 Pro, और Spark 8T स्मार्टफोन लेकर आई थी। टेक्नो का यह नया स्मार्टफ़ोन फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि हमारा मानना है कि जल्द ही यह स्मार्टफ़ोन भारत में एंट्री कर सकता है।
लेटेस्ट Tecno Spark 8C बजट स्मार्टफोन को 90Hz डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको आपको Tecno 8C स्मार्टफोन को स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Tecno Spark 8C की कीमत
Tecno ने फिलहाल लेटेस्ट Spark 8C स्मार्टफोन की कीमत शेयर नहीं की है। टेक्नो ने अपने बटज स्मार्टफोन की रैम और स्टोरेज ऑप्शन कंफर्म कर दिए हैं। टेक्नो का यह फोन 2GB की रैम के साथ आेगा। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 3GB रैम के साथ होगा। दोनों ही वेरिएंट में 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।
टेक्नो का यह फोन भारत में 10,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही टेक्नो का यह फोन – ग्रे, पर्पल, ब्लैक और स्यान कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : [Exclusive] OnePlus Nord 2T की भारत में जल्द हो रही एंट्री, जानें कब और किस कीमत में होगा लॉन्च
Tecno Spark 8C स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Spark 8C स्मार्टफोन में 6.6-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ 720 x 1612 पिक्सल है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। टेक्नो के इस फोन के बैक पैनल की बात करें तो बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में LED फ़्लैश फ़्लैश के साथ 13 MP प्राइमरी कैमरा, AI कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फ़्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही टेक्नो के इस फोन में HDR मोड, AR स्टीकर, टाइम लैप्स मोड़, AI सीन रिकॉग्नाइजेशन और बुके मोड़ दिया है।
टेक्नो स्पार्क 8 सी स्मार्टफोन में रियर माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए हैं। टेक्नो के इस फोन में AI फेस अनलॉक दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फिलहाल चार्जिंग को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। संभव है कि फोन में 10W चार्ज का सपोर्ट दिया गया हो सकता है। फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है।
कंपनी ने फिलहाल इस फोन के प्रोसेसर को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन अटकलें हैं कि टेक्नो का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Unisoc T610 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह चिपसेट इससे पहले Realme C21Y, C25Y, Moto E40 जैसे स्मार्टफ़ोन में दिया जा चुका है। यह भी पढ़ें : REDMAGIC 7 गेमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर किया डिजाइन, जानें खास बातें


















