
Tecno ने अपने बजट Tecno Spark 9 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नाइजिरिया में Tecno Spark 9T स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। संभव है कि टेक्नो का यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन के इंडिया या दूसरे मार्केट में लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। Tecno Spark 9T स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक में बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको Tecno Spark 9T स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Tecno Spark 9T स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Spark 9T स्मार्टफोन में 6.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ है। इस फोन सेल्फी कैमरा के लिए टिन्नी वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में AI लेंस भी दिया गया है।
Tecno Spark 9T स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity G37 SoC दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4GB की रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टेक्नो के इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। Tecno Spark 9T स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी और 10W की चार्जिंग दी गई है।
Tecno Spark 9T स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस HiOS 8.6 पर रन करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ टेक्नो के लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया है। यह भी पढ़ें : 11,499 रुपये की स्पेशल प्राइस के साथ आया 7000mAh बैटरी, 11GB रैम वाला Tecno Pova 3, यहां जानें सबकुछ
Tecno Spark 9T की कीमत
Tecno Spark 9T स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। टेक्नो का यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज के साथ 78,300 नाइरिया (करीब 14,700 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 88,000 नारिया (क़रीब 16,500 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। Tecno Spark 9T स्मार्टफोन चार कलर – टॉर्क्यूस स्यान, आटलेंटिक ब्लू, आइरिश पर्पल और कोको गोल्ड ऑप्शन में पेश किया गया है।





















