
Tecno Mobile के बारे में पिछले हफ्ते ही खबर सामने आई थी कि कंपनी इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ लाने की तैयारी कर रही है जिसे ‘Spark’ नाम से बाजार में उतारा जाएगा। वहीं अब यह खबर पुख्ता हो गई है कि Tecno अगले हफ्ते ही भारतीय बाजार में Spark सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी। यह स्मार्टफोन एक एंट्री लेवल डिवाईस होगा जो कंपनी द्वारा 5,000 रुपये से 8,000 रुपये के बीच की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Tecno Spark को लेकर हमें जानकारी मिली है कि कंपनी अगले हफ्ते ही अपनी इस नई स्मार्टफोन सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन मार्केट में उतार देगी। Spark सीरीज़ के इस पहले स्मार्टफोन के नाम की जानकारी हालांकि हमें अभी नहीं मिली है लेकिन इतना यह तय है कि यह स्मार्टफोन 8,000 रुपये से कम की कीमत पर ही लॉन्च होगा। इसके साथ ही इंडस्ट्री सोर्स से यह खबर भी प्राप्त हुई है कि Tecno कंपनी आने वाले फेस्टिव सीज़न में Spark सीरीज़ के तहत कुल 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

Spark सीरीज़ के इस पहले स्मार्टफोन में एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश किया जाएगा जो मीडियाटेक के चिपसेट पर रन करेगा। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्मार्टफोन एआई क्षमता से लैस होगा और फोन में डुअल 4G वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही शानदार बैटरी दी जाएगी। फोन के पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च प्राइज़ के लिए अगले सप्ताह फोन ऑफिशियल होने का इंतजार करना होगा।
TECNO Phantom 9
Tecno के सबसे लेटेस्ट फोन की बात करें तो Phantom 9 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 91.47प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। टेक्नो के इस फोन में 1080 X 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन Tecno Phantom 9 की बड़ी खूबी है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus TV भारत में होगा एक्सक्लूसिव लॉन्च, यहां होगी सेल
Tecno Phantom 9 को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित हाईओएस 5.0 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हेलियो पी35 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Phantom 9 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 32MP फ्रंट कैमरा और इस शानदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Mi A3, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश
Tecno Phantom 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन की डिसप्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही टेक्नो के इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। Tecno Phantom 9 को 14,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है।






















