NEET Exam से पहले Telegram पर रोक, पेपर लीक मामले के बाद सरकार ने दिखाई सख्ती

बीते दिनों NEET-UG 2026 पेपर लीक के मामले ने पूरे देश में नया विवाद छेड़ दिया था। कई महीनों की मेहनत के बाद छात्र-छात्राओं ने इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा को दिया था लेकिन पेपर लीक ने सभी की उम्मीदों को धराशायी कर दिया। ऐसी गलती फिर से ना हो, इसके लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए Telegram App को इंडिया में बैन कर दिया है।
NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले इंडियन गवर्नमेंट ने Telegram पर रोक लगा दी है। यह हालांकि अस्थायी बैन है जो 22 जून तक चलेगा। सरकार का कहना है कि टेलीकाम के जरिये पेपर लीक जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है और इसीलिए National Eligibility cum Entrance Test (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) होने से पहले टेलीग्राम को कुछ दिनों के लिए भारत में बंद किया जा रहा है।
Telegram बैन
Telegram बैन करने का फैसला NTA यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बाद लिया गया है। एनटीए का मानना है कि कुछ संगठित गिरोह टेलीग्राम चैनल्स के जरिये स्टूडेंड्स व अन्य लोगों को पेपर लीक करने के मैसेज फैलाए जा रहे थे। इसी लिए re-NEET exam में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए टेलीग्राम को कुछ दिनों के लिए रोका जा रहा है।
एनटीए का मानना है कि Telegram के message editing feature के जरिये पेपर लीक के दावे किए गए हैं। आरोप है कि टेलीग्राम में पहले मैसेज किया जा रहा था और फिर मैसेज एडिट फीचर से उसमें प्रश्नपत्र जोड़ दिए जाते थे। ऐसे में लोगों को लगता था कि पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि फर्जी पेपर लीक के नाम के छात्रों से पैसों की ठगी भी की गई है।
क्लाउड बेस्ड मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को 22 जून तक इंडिया में बैन करने के साथ ही 30 जून तक इसमें मौजूद मैसेज एडिटिंग फीचर को भी भी लिमिटेड किया गया गया है। गौरतलब है कि NEET-UG 2026 Exam 21 जून को आयोजित होगा और इसमें देशभर से लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। NTA का कहना है कि एग्जाम से पहले ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना जरूरी है ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसे गंभीर मसले को रोका जा सके।
Telegram क्या है?
टेलीग्राम क्लाउड-आधारित इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जो काफी हद तक WhatsApp की ही तरह काम करती है। व्हाट्सऐप के फीचर्स जहां सीमित हैं वहीं टेलीग्राम में क्लाउड स्टोरेज मिलती है जो फोन मेमोरी को भरने नहीं देती। टेलीग्राम चैनल व ग्रुप में 2 लाख मेंबर्स जोड़े जा सकते हैं। टेलीग्राम पर 2GB तक की फाइल्स को फ्री में भेजा जा सकता है। इस ऐप पर लोग पूरी फिल्म ही ट्रांसफर कर लेते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं, किसी से चैट करते वक्त आप अपना फोन नंबर भी उनसे छिपा सकते हैं। Telegram CEO का नाम पावेल डुरोव (Pavel Durov) है। यूं तो ये रशियन हैं लेकिन अभी यूएई में रहते हैं। टेलीग्राम हेडक्वार्टर भी दुबई में है।