Vivo X500 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट लीक, तीनों मॉडल्स की हो सकती है एंट्री

Join Us icon

Vivo की नई फ्लैगशिप X500 सीरीज जल्द ही भारतीय बाजार में आ सकती है। इसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद हैं। टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार , कंपनी भारत में इस सीरीज को 25 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Vivo ने लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि इस लाइनअप के तीनों फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। आइए, आगे भारत में आने की डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट लीक

टिप्स्टर Debayan Roy ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि Vivo X500 सीरीज भारत में 25 नवंबर को लॉन्च हो सकती है। हालांकि, यह फिलहाल संभावित तारीख है और कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि होना बाकी है।

तीनों स्मार्टफोन के आने की बात इसलिए भी सही साबित हो सकती है क्योंकि इन्हें BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X500 को मॉडल नंबर V2619, X500 Pro को V2621 और X500 Pro Max को V2610 के साथ BIS पर देखा गया है। कंपनी ने सबसे पहले सितंबर में चीन में X500 सीरीज पेश की थी। जिसके बाद अक्टूबर में इसका ग्लोबल लॉन्च हुआ है।

Vivo X500 के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X500 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 3nm MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP Sony LYT-828 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 64MP Sony LYT-610 टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फोन में 7,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Vivo X500 Pro और Max के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है। यह भी 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-910 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फोन में 6,510mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo X500 Pro Max सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इसमें 6.85 इंच का 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT-910 मेन कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, इसका सबसे खास फीचर 200MP Samsung HP0 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। जिसमें Zeiss APO ऑप्टिक्स मिलते हैं। फोन में चीन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि ग्लोबल मॉडल में 7,800mAh बैटरी मिलती है।

Vivo X500 Pro और X500 Pro Max में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ये फोंस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। तीनों मॉडल में Zeiss G2 टेली-कन्वर्टर का सपोर्ट भी मिलता है।

आखिर में बताते चलें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लाइनअप में Vivo X500 Ultra को बाद में पेश किया जा सकता है। यानी आप अपने बजट अनुसार इस सीरीज के फोंस को चुन पाएंगे। 91मोबाइल्स के साथ आगे के अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here