महज 5,899 रुपये में मिल रहा Thomson 24 इंच Smart TV, 20W साउंड और 5 Star एनर्जी रेटिंग से है लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/thomson-24-inch-smart-tv-price-discount-offer-5899.jpg

अगर आप बेडरूम, किचन या किसी छोटे कमरे के लिए कम कीमत में टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Thomson का यह 24-इंच मॉडल एक किफायती विकल्प हो सकता है। Thomson 24TM2490-25 स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट पर महज 5,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इसकी एमआरपी 10,499 रुपये है और इस कीमत पर 44 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट एक्सिस और एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 295 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं अगर आपके पास पुराना स्मार्ट टीवी है, तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,760 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। कम कीमत के बावजूद टीवी में HD Ready डिस्प्ले के साथ 20W का साउंड आउटपुट दिया गया है।

Thomson के इस टीवी के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 60.96 सेंमी.यानी 24 इंच का LED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है और इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी में DLED टेक्नोलॉजी के साथ 250 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसका 178 डिग्री व्यूइंग एंगल अलग-अलग दिशा से स्क्रीन देखने पर भी बेहतर विजुअल देने में मदद करता है। टीवी में Vivid Color फीचर और Sports Mode भी है।

छोटे आकार के बाद भी टीवी में साउंड के मामले में भी कंपनी ने ज्यादा समझौता नहीं किया है। इसमें दो स्पीकर दिए गए हैं, जो कुल 20W RMS आउटपुट देते हैं। इसके साथ Bass Reflex का सपोर्ट मिलता है। ऐसे में छोटे कमरे में टीवी देखने के लिए अलग से साउंडबार या स्पीकर की जरूरत कम हो सकती है।

Thomson का यह टीवी कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है और इसे बेडरूम, किचन, हॉस्टल रूम या छोटे स्पेस में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। टीवी के साथ Table Top Stand दिया गया है। इसके अलावा, बॉक्स में Wall Mount भी शामिल है, इसलिए इसे दीवार पर लगाने का विकल्प भी मिलता है। स्टैंड के साथ टीवी का वजन करीब 3.5 किलोग्राम है।

बिजली की बचत के लिहाज से भी यह टीवी उपयोगी हो सकता है। इसकी पावर खपत 32W बताई गई है, जबकि स्टैंडबाय मोड में यह 0.5W तक बिजली लेता है। टीवी को BEE की 5 Star Energy Efficiency रेटिंग मिली है, जो इसे कम बिजली खपत वाले विकल्पों में शामिल करती है।

कुल मिलाकर देखें, तो 5,899 रुपये की कीमत पर 24-इंच HD Ready डिस्प्ले, 20W स्पीकर, Sports Mode, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 5 Star रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि खरीदारी से पहले उपलब्ध कीमत और ऑफर को एक बार जरूर चेक कर ले , क्योंकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डील बदल सकती है।