Xiaomi-Realme को चुनौती देने आए Thomson का मेड इन इंडिया TV, कीमत भी है बहुत कम

Join Us icon

फ्रांस की टीवी निर्माता कंपनी Thomson एक बार फिर भारतीय बाजार में नए स्मार्ट टीवी को पेश किया है। कंपनी द्वारा भारत में पेश की गई नई रेंज को Oath Pro के नाम से पेश किया गया है। इस सीरीज के अंदर 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा इन टीवी की खास बात यह कि यह सभी टीवी डॉल्बी विजन फॉर्मैट तक के HDR सपॉर्ट के साथ आते हैं। वहीं, टीवी की शुरुआती कीमत 24,999 रुपए है। आइए आगे आपको इन टीवी की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में सभी जानकारी देते हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि थॉमसन एक फ्रेंच ब्रैंड है, लेकिन भारत में इसका ब्रैंड लाइसेंस नोएडा की प्लास्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड के पास है इसलिए यह एक मेड इन इंडिया टीवी है।

कीमत और उपलब्धता

सबसे पहले बात करते इंडिया में लॉन्च हुए इन टीवी की कीमत और उपलब्धता के बारे में। कीमत की बात करें तो ओथ सीरीज के 43-इंच वाले 4K टीवी की कीमत 24,999 रुपए, 55-इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 32,999 रुपए और 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए है। इन तीनों टीवी को 5 जुलाई से एक्सक्वूसिव तौर पर ई-कॉर्मस साइट फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Smart TV की खरीदारी से पहले इन 15 बातों का जरूर रखें ध्यान

thomson-tv

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

थॉमसन ओथ प्रो सीरीज के टीवी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो तीनों मॉडल एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। वहीं, इन टीवी में पॉप्युलर वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल्ड आते हैं। इन ऐप्स को ऐक्सेस करने के लिए रिमोट में डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं। इतना ही नहीं टीवी गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड को भी सपॉर्ट करते हैं।

यह टीवी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टीवी फीचर जैसे MEMC, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डॉल्बी विज़न, HDR10, ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और प्ले स्टोर की शॉर्टकट बटन हैं। टीवी में एचडीआर तकनीक के साथ 3840X2160 प्लस इनबिल्ट स्पीकर के डिसप्ले रिजोल्यूशन दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here