जॉन की ‘अटैक’ को OTT पर टक्कर देगी टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Heropanti-2.jpg

Tiger Shroff की फिल्म हीरोपंती 2 (Heropanti 2) अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 29 अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई यह फिल्म 27 मई को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने को तैयार है। इस बात की जानकारी Amazon Prime Video (Heropanti 2 OTT) ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। साथ ही आपको बता दें कि 27 मई को जी5 पर जॉन अब्राहम (John Abraham), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की Attack Part 1 का ओटीटी प्रीमियर (Attack On OTT) होगा।

Heropanti 2 OTT

Heropanti 2 में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) लीड रोल में हैं। इस फिल्म में आपको टाइगर श्रॉफ के शानदार एक्शन मूव्स और डांस की कमी नहीं मिलेगी।

हीरोपंती 2, अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 मई को प्रीमियर होगी। इस बात की जानकारी देते हुए प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिस में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया ‘छोटी बच्ची हो क्या ट्रेंड’ पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

Heropanti 2 Collection

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 ने कुल 24.45 करोड़ रुपये की कमाई बड़े पर्दे से की थी। वहीं जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म अटैक का कुल कलेक्शन 16.13 करोड़ रुपये थी। वहीं, एक ही दिन दोनों ही फिल्मों अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली हैं इसलिए देखना मजेदार होगा कि किसी फिल्म ज्यादा अच्छा ओटीटी पर करेगी।

Heropanti 2 की कहानी

हीरोपंती 2 की कहानी की बात करें तो बलू राणावत (Tiger shroff Heropanti 2) में एक बड़े हैकर का रोल प्ले कर रहे हैं जो कि लोगों को अलग अलग तरीके से फंसा कर फ्रॉड करता है। बबलू की को फिल्म में स्टोरी इनाया (तारा सुतारिया) से इश्क हो जाता है जो एक इंटरनेशनल डिजिटल जालसाज लैला (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की बहन है। आगे इन्हीं तीनों के बीच यह फिल्म बुनी गई है।